मंगलवार, 5 अगस्त 2014

जननेता हरीश रावत


आम जनता के लिए सप्ताह में अब केवल 2 घण्टे का समय है मुख्यमंत्री हरीश रावत के पास
 कभी आम जनता को अपने दरवाजे 24 घण्टे खुले रखने वाले जननेता हरीश रावत ने मुख्यमंत्री बनने के चंद महीनों के बाद उनके दर पर अपनी समस्याओं की फरियाद ले कर आने वालों की भारी भीड़ से घबरा कर आम जनता से मिलने का अब सप्ताह में केवल दो घण्टे के का ही समय रखा है। प्रातःकाल से लेकर मध्य रात्रि तक आये दिन हर समय अपने दर पर मिलने वालों की भीड़ से परेशान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस समस्या से निजात पाने के लिए आखिरकार निदान ठुंढ ही लिया। उन्होंने इसके लिए मिलने वालों से मुलाकात की एक समय सारणी बनाने का निर्णय लिया। 
मुख्यमंत्री के दरवार में मिलने वालों को भारी अनिमियताओं का सामना करना पड़ता है। आम आदमियों को ही नहीं मंत्री, विधायकोंव अधिकारियों को भी इंतजारी का दंश झेलना पड़ता। खुद मुख्यमंत्री व उनका कार्यालय के लोग भी इस समस्या से काफी परेशान थे। दुर्घटना से पहले मुख्यमंत्री को इस समस्या से निपटने में ज्यादा परेशानी तो नहीं होती परन्तु जब से दुर्घटना हुई उसके बाद वे काफी सावधानी बरत रहे हैं।
इसी को देखते मुख्यमंत्री ने इस समस्या के निदान के लिए अपने साप्ताहिक मिलने की सारणी को जारी किया। इसके तहत अब मुख्यमंत्री प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्रातः9.30 से 11 बजे का समय मंत्रियों, विधायकों व शासन में बैठे सचिवों के लिए आरक्षित किया गया है।
सोमवार को प्रात11 से एक बजे तक का समय कांग्रेस के सभी फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों और 2002 से 2012 तक कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों के लिए रखा गया है। सोमवार को सायं 6 से 8 बजे का समय सांसदों व विधायकों के लिए रहेगा। इसके अतिरिक्त
मंगलवार, दोहपर 3 से सांय 5 बजे तक का समय शासकीय व पत्रावलियों के निस्तारण के लिए और सांय 6 से 8 बजे का समय कर्मचारी संगठनों के लिए रखा गया है।
बुधवार को प्रातः 11 से दोपहर एक बजे का समय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर नगर निगम, नगर पंचातय अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, पंचायत जन प्रतिनिधिगण (वर्तमान व पूर्व) पार्षद व जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षित किया गया है।
वृहस्पतिवार को प्रात 11 से दोपहर एक बजे तक कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए और 3 से सांय 6 जनता दर्शन कार्यक्रम तय किया गया है।
शुक्रवार को प्रातः मंत्रियों व विधायको से मुलाकात के बाद दोपहर 12 से 2 बजे का समय वर्तमान व पूर्व सांसदों और विधायकों के लिए रखा गया है। सांय 6 से रात्रि 8 बजे का समय सामाजिक व सास्कृतिक संगठनों के लिए रखा गया है।
शनिवार को मुख्यमंत्री जनता पर दूरभाष पर वार्ता करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री से समय लेकर मुलाकात की जा सकती है। इसमें राजनैतिक दलों के नेता से लेकर सांसद व विधायक भी शामिल है। हालांकि इस समय सारणी से मिलने वालों को भी राहत मिलेगी। परन्तु आम जनता के लिए सप्ताह के 168 घण्टों में केवल दो घण्टे का समय रखना प्रदेश की जनता के लिए कहां तक राहत देने वाला होगा। परन्तु हरीश रावत जैसे जननेता से आम जनता को यह आश नहीं थी।

कोई टिप्पणी नहीं: