शनिवार, 18 अक्तूबर 2014

सरकारी नजूल भूमि पर अवैध निर्माण

सरकारी नजूल भूमि पर अवैध निर्माण
बेशकिमती नजूल भूखण्ड एवं सरकारी सम्पत्ति
रूड़की के सिविल लाईन्स क्षेत्र में सरकारी भूमि पर सैकड़ो जगर हो रहा है अवैध निर्माण
बहुमंजिले आवासीय और व्यावसायिक परिसरों को हो रहा है निर्माण
बिना भवन मानचित्र स्वीकृत कराए और बिना विकास शुल्क जमा कराये हो रहा है अवैध निर्माण

उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर कब्जे और अवैध निर्माण आम बात हो गई है। सरकारी भूमि को खूर्द-बूर्द करने के कई मामले सामने आये लेकिन इस दिशा में न तो सरकार और न ही स्थानीय प्रशासन ने आज दिन तक कोई विशेष प्रयास किए। इसी का परिणाम है कि सरकार भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण लगातार जारी है। जनपद हरिद्वार के रूड़की नगर के सिविल लाईन्स क्षेत्र में पूरी जमीन नजूल है जो राजस्व अभिलेखों में रूड़की अन्दर हदूद मौजे की खतौनी में वर्ग 15, उपवर्ग-2 में दर्ज है और यह भूमि वर्तमान समय में नगर निगम रूड़की के पास है। इसके बाद भी कुछ नेताओं और अफसरों की मिलीभगत से इसे खुर्द-बूर्द किया जा रहा है। एडवोकेट और पूर्व सभासद बृजेश त्यागी ने इस मामले को उठाते हुए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। श्री त्यागी ने इसके लिए सूचना के अधिकारी के तहत जानकारी मागी। जानकारी के अनुसार रूड़की सिविल लाईन्स की समस्त भूमि नगर निगम के नाम से है। यहां यह उल्लेख भी करना चाहेंगे कि नगर निगम का वार्षिक सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा किया जाता है, लेकिन इस मामले में नगर निगम उक्त नजूल रजिस्टर को जो जीर्ण-शीर्ण व फटे हाल में है को वार्षिक सत्यापन के समय डीएम से इसका सत्यापन भी नहीं करवाते हैं। इससे इस मामले में नगर निगम की भूमिका भी संदिग्ध नजर आती है। मामले में एक अन्य तथ्य भी सूचना के अधिकार के तहत सामने आया कि अवैध कब्जेदारों को चिन्हित करने के उद्देश्य से तहसील रूड़की प्रशासन और नगर पालिका रूड़की ने शासन के निर्देश पर वर्ष 1992-1993 में एक संयुंक्त सर्वे कराया। सर्वे की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि रूड़की में नजूल भूमियों/प्लांटों की संख्या उस समय 1466 थी जिसमें से 38 प्लाट चार दीवारी से घिरे खाली पड़े थे, जिसका क्षेत्रफल 55181.95 वर्गमीटर था। रिपोर्ट के अनुसार शेष 1428 नजूल प्लाटों पर अवैध निर्माण द्वारा अनाधिकृत व्यक्तियों का कब्जा था, जिनके नाम उक्त रिपोर्ट में अंकित है। इन 1428 नजूल भूखंडों पर अनाधिकृत कब्जों में 127696.46 वर्गमीटर भूमि पर व्यावसायिक कब्जे तथा 537851.33 वर्गमीटर भूमि पर आवासीय कब्जे मौके पर पाये गए। रिपोर्ट के अनुसार समस्त 1466 खाली प्लाट भूमि, आवासीय एवं व्यावसायिक निर्माण द्वारा अवैध कब्जों में कुल मिलाकर 720729.74 वर्गमीटर नजूल भूमि स्थित है। वर्तमान सर्किल रेट से उपरोक्त व्यावसायिक व आवासीय नजूल भूमियों की कुल कीमत 1002.94.68.162 रूपये ;एक हजार दो करोड़ चैरानवें लाख अडसठ हजार एक सौ बासठ रूपयेद्ध होती है। वही अगर वर्तमान बाजार मूल्य 35000 रूपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से इसका वर्तमान बाजार मूल्य 2765 करोड़ के आस-पास है।
विजेंद्र सिंह

कोई टिप्पणी नहीं: