शुक्रवार, 8 मई 2026
डांस पार्टी’ पर महेंद्र भटृ की ‘चुप्पी’
सब हैडिंग या फलैग---‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ से प्रदेश की राजनीति में आया ‘भूचाल’
क्रासर--चैंपियन की जुबानी मिसाइल की चपेट में आए नेता
--भाजपा-कांग्रेस में मची खलबली, चुनावी साल में बवाल
--भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नहीं आयी प्रतिक्रिया
--कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व अन्य ने दिया ‘जवाब’
देहरादून। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल तो आधिकारिक तौर पर अभी बजा नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा जहां प्रदेश में हिंदू सम्मेलनों के जरिए गांव-गांव, गली-गली,मोहल्ला, बाजार और शहरों को भाजपा मय बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस प्रदेश सरकार की नीतियों के बल पर सरकार और भाजपा को घेरने में लग गई है। भाजपा और कांग्रेस में ‘जंग’ तेज हो गई है।
हाल ही में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ ने ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ को लेकर प्रदेश की राजनीति में जो ‘भूचाल’ ला रखा है वह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। चैंपियन ने कांग्रेस के जिन नेताओं का नाम लिया उन सभी ने अपनी प्रतिक्रिया ‘मुंबई वाली पार्टी’ को लेकर दे दी है, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ पर कोई भी टिप्पणी नहीं दी है। राजनीति के विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी साल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ‘चप्पी’ कई सवाल खड़े कर रही है। इसके साथ ही उनकी प्रतिक्रिया के नहीं आने से ‘दाल में कुछ काला’ नजर आ रहा है।
बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का हाल में एक विवाह समारोह में डांसर पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। उसके बाद आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हुआ और यह भाजपा-कांग्रेस तक पहुंच गया। मामले में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का नाम सामने आया। इस पर हरक सिंह रावत और गणेश गोदियाल में अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपना पक्ष रखा, लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की तो राजनीति के विशेषज्ञ महेंद्र की ‘चुप्पी’ को कई अर्थों में ले रहे है। ले भी क्यों नहीं क्योंकि यह चुनावी साल है और सभी को कुछ न कुछ मसाला चाहिए।
सोशल मीडिया पर छाई है ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’
प्रदेश में आजकल सबसे ज्यादा ‘मुंबई वाली डांस पार्टी’ की चर्चा है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर इस खबर की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। फेसबुक, एक्स, यूटयूब से लेकर अन्य सभी सोशल मीडिया पर इसी पार्टी का जिक्र हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और चैंपियन के वीडियो वायरल हो रहे हैं और प्रश्नों की बौछारें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर हो रही है। वही भाजपा की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।
विवाद कांग्रेस का इतिहास, भाजपा को विवाद में घसीटना व्यर्थ
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने डांस पार्टी विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान को सफेद झूठ और खुद की पोल खुलते ही धर्मराज युधिष्ठर का चोला ओढ़ने की कोशिश करार दिया है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष की भट्ट को लेकर की गई टिप्पणी को झूठा बताते हुए कहा कि यह उनकी मामले को भाजपा की ओर मोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष खुद से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डांस पार्टी विवाद कांग्रेस पार्टी के काले अध्याय का हिस्सा रहा है। जनता भाजपा अध्यक्ष के संस्कार, व्यवहार, कार्यसंस्कृति और सार्वजनिक जीवन से जनता अच्छी तरह परिचित है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें