शुक्रवार, 26 जून 2026

उत्तराखंड में नीट पर ‘महासंग्राम’

कांग्रेस के हमलों पर भाजपा का जवाबकृछात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं नीट पर छात्रों का नहीं, राजनीति का पेपर दे रही कांग्रेस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ने किया कांग्रेस पर पलटवार युवाओं के भविष्य पर सियासत कर रही है कांग्रेस पार्टी देहरादून। नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने कांग्रेस के हमलों का तीखा जवाब देते हुए विपक्ष पर छात्रों के भविष्य को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं, बल्कि उनके नाम पर घटिया राजनीति कर रही है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के युवा जागरूक, समझदार और विवेकशील हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। इसलिए दिल्ली से भेजे गए राहुल गांधी के संदेशवाहकों के झूठ, भ्रम और प्रपंच में देवभूमि के छात्र आने वाले नहीं हैं। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस हर राष्ट्रीय मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। नीट जैसे संवेदनशील विषय पर भी विपक्ष तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने में लगा है। उनका आरोप था कि कांग्रेस छात्रों की वास्तविक समस्याओं के समाधान में रुचि लेने के बजाय उन्हें सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार सुधार कर रही है। यदि कहीं कोई अनियमितता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई भी की जाती है। ऐसे में पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा करना केवल राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और सख्त नकल विरोधी कानून जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पेपर लीक के मामलों पर धामी सरकार ने जिस कठोरता से कार्रवाई की, उससे युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस आज उन्हीं युवाओं के नाम पर राजनीति कर रही है, जिनके हितों की अनदेखी उसने अपने शासनकाल में की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: