बुधवार, 14 जनवरी 2015

नेगी को सौंपी गई कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की कमान

कांग्रेस वरिष्ठ नेता सूरज नेगी को मीडिया में संगठन की बात मजबूती से रखने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की कमान सौंपी गई है। इससे पूर्व श्री नेगी युवा कांग्रेस प्रवक्ता की बागडोर संभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल से खुश होकर प्रदेश हाईकमान ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम प्रभारी राजेन्द्र शाह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं के पैनल की नियुक्ति की है, जिसका विस्तार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज नेगी के नाम को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने अपेक्षा की कि श्री नेगी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने का कार्य करेंगे। श्री नेगी पार्टी में छात्र जीवन से लेकर युवा कांग्रेस एवं जिला स्तर पर भी पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाते रहें हैं। जिसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा सूरज नेगी को प्रदेश प्रवक्ताओं के पैनल में नियुक्ति किया गया है। श्री नेगी को प्रदेश प्रवक्ता की कमान सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह बना हुआ है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें सौंपी है, उसका वह ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व सहजता से निर्वहन करेंगे। पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही मीडिया में पार्टी का पक्ष भी मजबूती के साथ रखा जायेगा। उनके प्रदेश प्रवक्ता बनने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर प्रदेश हाईकमान का आभार जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: