मंगलवार, 5 अगस्त 2014

जननेता हरीश रावत


आम जनता के लिए सप्ताह में अब केवल 2 घण्टे का समय है मुख्यमंत्री हरीश रावत के पास
 कभी आम जनता को अपने दरवाजे 24 घण्टे खुले रखने वाले जननेता हरीश रावत ने मुख्यमंत्री बनने के चंद महीनों के बाद उनके दर पर अपनी समस्याओं की फरियाद ले कर आने वालों की भारी भीड़ से घबरा कर आम जनता से मिलने का अब सप्ताह में केवल दो घण्टे के का ही समय रखा है। प्रातःकाल से लेकर मध्य रात्रि तक आये दिन हर समय अपने दर पर मिलने वालों की भीड़ से परेशान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस समस्या से निजात पाने के लिए आखिरकार निदान ठुंढ ही लिया। उन्होंने इसके लिए मिलने वालों से मुलाकात की एक समय सारणी बनाने का निर्णय लिया। 
मुख्यमंत्री के दरवार में मिलने वालों को भारी अनिमियताओं का सामना करना पड़ता है। आम आदमियों को ही नहीं मंत्री, विधायकोंव अधिकारियों को भी इंतजारी का दंश झेलना पड़ता। खुद मुख्यमंत्री व उनका कार्यालय के लोग भी इस समस्या से काफी परेशान थे। दुर्घटना से पहले मुख्यमंत्री को इस समस्या से निपटने में ज्यादा परेशानी तो नहीं होती परन्तु जब से दुर्घटना हुई उसके बाद वे काफी सावधानी बरत रहे हैं।
इसी को देखते मुख्यमंत्री ने इस समस्या के निदान के लिए अपने साप्ताहिक मिलने की सारणी को जारी किया। इसके तहत अब मुख्यमंत्री प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्रातः9.30 से 11 बजे का समय मंत्रियों, विधायकों व शासन में बैठे सचिवों के लिए आरक्षित किया गया है।
सोमवार को प्रात11 से एक बजे तक का समय कांग्रेस के सभी फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों और 2002 से 2012 तक कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों के लिए रखा गया है। सोमवार को सायं 6 से 8 बजे का समय सांसदों व विधायकों के लिए रहेगा। इसके अतिरिक्त
मंगलवार, दोहपर 3 से सांय 5 बजे तक का समय शासकीय व पत्रावलियों के निस्तारण के लिए और सांय 6 से 8 बजे का समय कर्मचारी संगठनों के लिए रखा गया है।
बुधवार को प्रातः 11 से दोपहर एक बजे का समय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर नगर निगम, नगर पंचातय अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, पंचायत जन प्रतिनिधिगण (वर्तमान व पूर्व) पार्षद व जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षित किया गया है।
वृहस्पतिवार को प्रात 11 से दोपहर एक बजे तक कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए और 3 से सांय 6 जनता दर्शन कार्यक्रम तय किया गया है।
शुक्रवार को प्रातः मंत्रियों व विधायको से मुलाकात के बाद दोपहर 12 से 2 बजे का समय वर्तमान व पूर्व सांसदों और विधायकों के लिए रखा गया है। सांय 6 से रात्रि 8 बजे का समय सामाजिक व सास्कृतिक संगठनों के लिए रखा गया है।
शनिवार को मुख्यमंत्री जनता पर दूरभाष पर वार्ता करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री से समय लेकर मुलाकात की जा सकती है। इसमें राजनैतिक दलों के नेता से लेकर सांसद व विधायक भी शामिल है। हालांकि इस समय सारणी से मिलने वालों को भी राहत मिलेगी। परन्तु आम जनता के लिए सप्ताह के 168 घण्टों में केवल दो घण्टे का समय रखना प्रदेश की जनता के लिए कहां तक राहत देने वाला होगा। परन्तु हरीश रावत जैसे जननेता से आम जनता को यह आश नहीं थी।

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- नौकरीपेशा लोगों के लिए सहजता शुभता के साथ आया अगस्त माह उत्तरोत्तर शुभकारक है। प्रशासनिक गलियारों में पहुंच बढ़ेगी। भूमि भवन संबंधी मामले सधेंगे। सुख संसाधनों की पर्याप्तता रहेगी। व्यर्थ के विवादों में उलझने से बचें। पूर्वार्ध में तैयारी करें। उत्तरार्ध में अवसरों की अधिकता और समझ बढ़ेगी। नए मित्र बनेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता और प्रेम में सफल होंगे।
वृषभ- मन बुद्धि को बल देता आया अगस्त माह कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है। भेंटवार्ताओं और जनसंपर्क में बेहतर करेंगे। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। भाग्य का साथ बना रहेगा। पूर्वार्ध में प्रदर्शन और सक्रियता से सबको प्रभावित करेंगे। उत्तरार्ध में आवश्यक कारणों से घर से दूर जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य में सहजता और संस्कार बढ़ेंगे। आय का प्रतिशत संवरेगा।
मिथुन- घर परिवार में सुख शांति समृद्धि बढ़ाता आया अगस्त माह समझ और सक्रियता बढ़ाने वाला है। धनधान्य की प्रचुरता रहेगी। रहन-सहन संवार पर रहेगा। पूर्वार्ध में परिजनों से नजदीकी रहेगी। उनकी सलाह और समर्थन से अच्छा करते रहेंगे। उत्तरार्ध में अनुशासन और पराक्रम को बल मिलेगा। तार्किकता बढ़ेगी। बड़ों से बहस से बचें। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
कर्क- मेलजोल और जनसंपर्क को बल देता आया जुलाई माह नवीन उंचाईयों को छूने को प्रेरित करेगा। सक्रियता समझ और प्रभाव में बेहतर रहेंगे। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। लोकप्रियता का ग्राफ चढ़ेगा। पूर्वार्ध में तैयारी पर जोर दें। मेहनत और अनुशासन बढ़ाएं। उत्तरार्ध में सफलता का प्रतिशत उंचा रहेगा।
सिंह- परिजनों के साथ नजदीकी और सुख-सौख्य बढ़ाता आया अगस्त माह मिश्रित फलकारक है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आम लोगों के हितचिंतन पर जोर रह सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। खर्च पर अंकुश बनाए रखें। पूर्वार्ध में अहम् पर नियंत्रण रखें। उत्तरार्ध में सटीक निर्णयों को बल मिलेगा। पूछपरख बढ़ेगी। सुनने की आदत बनाए रखें। अधिनस्थों पर कठोर अनुशासन बनाए रखेंगे।
कन्या- सहजता, सृजनात्मकता और स्मरणशक्ति के साथ आया अगस्त माह आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने वाला है। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। शिक्षा प्रेम संतान और प्रतियोगिता पक्ष हितकर रहेंगे। पूर्वार्ध में अधिकाधिक समय कार्यक्षेत्र में देने की सोच रखें। उत्तरार्ध में दिखावे पर खर्च करने से बचें। अपनों को साथ लेकर चलें।
तुला- रिश्तों में मिठास और नजदीकी बढ़ाता आया अगस्त कार्यक्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करने में सहायक हो सकता है। श्रेष्ठ और महत्वपूर्ण लोगों का सानिध्य और समर्थन मिलेगा। पदोन्नति और पुरस्कार प्राप्ति की संभावना है। पूर्वार्ध में प्रयास फलेंगे। उत्तरार्ध में लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। घर में रौनक रहेगी। अच्छे मेजबान साबित होंगे। रक्त संबंध सुधरेंगे।
वृश्चिक- योग्यता प्रदर्शन को बल देता आया अगस्त माह सौभाग्यशाली रहने वाला है। शुभ संकेतों की अधिकता बनी रहेगी। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। कारपोरेट मीटिंग्स में बेहतर करेंगे। पूर्वार्ध में अवसरों को पहचानने में चूक न करें। उत्तरार्ध में श्रेष्ठ प्रदर्शन से सबको प्रभावित करेंगे। पुरस्कृत हो सकते हैं।
धनु- पद प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ाता आया अगस्त माह उत्तरोत्तर श्रेष्ठता भरने वाला है। अनुशासन और निरंतरता के साथ आगे बढ़ते रहें। नियमों का मान रखें। योजनाओं को साझा करने से बचें। परिजन मददगार रहेंगे। भौतिक संसाधनों की प्रचुरता रहेगी। पूर्वार्ध में कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखें। उत्तरार्ध में भाग्य का प्रतिशत संवरेगा। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेंगे।
मकर- धर्म-संस्कारों में विश्वास जगाता आया अगस्त माह घर परिवार में खुशियों को बढ़ाएगा। मित्र विश्वसनीय रहेंगे। व्यक्तित्व प्रभावी होगा। नए साझीदारी संबंध बन सकते हैं। दाम्पत्य में पवित्रता और स्नेह पर जोर दें। अत्यावश्यक कार्यों को पूर्वार्ध में पूरा करने की सोच रखें। उत्तरार्ध में कम बोलें और ज्यादा करें की नीति अपनाएं। समाज के साधारण
तबके से सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ- अनुशासन और आत्मसम्मान की प्रेरणा संग आया अगस्त माह उत्तरोत्तर शुभकारक रहने वाला है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। घर में सुख शांति और संचय बढ़त पर रहेंगे। सामाजिक सरोकारों में दखल बना रहेगा। पूर्वार्ध में प्रयासों में तेजी बनाए रखें। उत्तरार्ध में अधिकांश कार्य स्वतः सध सकते हैं। व्यर्थ विवादों को यथासंभव टालें।
मीन- निज संबंधों में उर्जा भरता आया अगस्त माह सफलता के नए सौपान प्राप्त करने को प्रेरित करेगा। अपनी योजनाएं साझा करने से बचें। गलतियों पर नियंत्रण रखें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष हितकर रहेंगे। पूर्वार्ध में तैयारी पर जोर दें। उत्तरार्ध में अवसरों को सटीक प्रदर्शन से उपलब्धि में बदलें। अहम न रखें। जीत के लिए जो संभव बन पड़े करें।