गुरुवार, 16 अक्टूबर 2014

रेगिस्तान में हरियाली ही हरियाली

इजराइलः रेगिस्तान में हरियाली ही हरियाली

कृषि कार्य महज खाद्य पदार्थों का उत्पादन नहीं है, इसका राष्ट्रीय योगदान काफी ज्यादा है। ताजा कृषि उत्पादों, दु्ग्ध और अंडा उत्पादन के क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता का महत्व इसके आर्थिक मूल्य से ज्यादा है। इजराइल की कुल भूमि का आधा हिस्सा रेगिस्तान है और इसका विकास करना, रहने योग्य बनना और बसने के लिए लोगों को आकर्षित करना देश का मुख राष्ट्रीय लक्ष्य है।इजराइल एक छोटा सा देश है, जो रेगिस्तान से सटा है। यहां की आबादी करीब 70 लाख है। इसका सकल घरेलू उत्पाद 120 अरब अमेरिकी डालर के आसपास है यानी प्रति व्यक्ति जीडीपी 25,000 अमेरिकी डालर। इस्राइल की कुल भूमि का क्षेत्रफल 21,000 वर्ग किलोमीटर है। इसमें सिर्फ4,40,000 हेक्टेयर यानी 20 फीसदी भूमि ही खेती लायक है। 

इजराइली अर्थव्यवस्था का मूल और शुरुआती आधार खेती और खाद्य पदार्थों का उत्पादन रहा है। 1948 में जब इस्राइल की राष्ट्र के रूप में स्थापना हुई तो निर्यात किए जाने वाले मुख्य उत्पाद नींबू जाति के फल थे, जो जाफा लेबल के तहत बाहर भेजे जाते थे। इस तरह शुरुआत सामूहिक आर्थिक व्यवस्था से हुई, जो कृषि उत्पादों और पारंपरिक उत्पादों पर आधारित थी। अब इसमें बदलाव आया है, जहां खुला बाजार है और विभिन्न प्रकार के निर्मित उत्पादों की विश्व भर में बिक्री हमारे सामने है। यह सफलता बेहद कम समय में प्राप्त की गई है। इजराइल में कृषि, डेयरी व मांस उत्पादन के लिए अब आम पारंपरिक तरीकों की जगह ज्यादा आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल हो रहा है। यह खोजपरक शोध और विकास का नतीजा है, जो हमने अपने बूते पर किया है। जिन नए तरीकों का आविष्कार किया गया है उनमें सिंचाई की क्रांतिकारी तकनीक, भूमि को उपजाऊ बनाने, रेगिस्तान के उपयोग के लिये खारे पानी का इस्तेमाल बढ़ाना शामिल है। इजराइल का कृषिदृतकनीक उद्योग अपनी खोजपरक व्यवस्थाओं के गहन शोध और विकास के लिये जाना जाता है। देश में प्राकृतिक संसाधनों की कमी से निपटने की जरूरत के कारण ही आम तौर पर ऐसा हो पाता है। ये जरूरतें खास तौर से खेती योग्य भूमि और जल से संबंधित हैं।कृकृषि तकनीकों के लगातार आगे बढ़ने का कारण है शोधकर्ताओं, उसे विस्तार देने वाले एजेंटों, किसानों और कृषि पर आधारित उद्योगों के बीच करीबी सहयोग। ये मिलेदृजुले प्रयास कृषि के सभी क्षेत्रों में नई-नई सफलताओं और तरीकों को जन्म दे रहे हैं। इससे बाजारोन्मुखी कृषि व्यापार को मजबूती मिली है, जो अपनी कृषि तकनीक का निर्यात पूरे विश्व को कर रहा है। जिस देश में आधी से ज्यादा भूमि रेगिस्तान हो, वहां आधुनिक कृषि विधियां, व्यवस्थाएं और उत्पाद देखने को मिल रहे हैं। इजराइल में कृषि योग्य भूमि का आधा हिस्सा सिंचित है, लेकिन देश में कृषि योग्य भूमि में सिंचित क्षेत्र का यह अनुपात सबसे ज्यादा है। इस्राइल में विकसित कम्प्यूटर नियंत्रित ड्रिप्स सिंचाई प्रणाली बड़ी मात्रा में पानी बचाती है और सिंचाई के जरिये ही खाद की आपूर्ति संभव बनाती है। इजराइल ने ऐसी अत्याधुनिक ग्रीन हाउस तकनीकों का विकास किया है, जो खास तौर से गर्म मौसम वाले इलाकों के लिये हैं। इसका योग उन फसलों के उत्पादन के लिए किया जा सकता है, जिनकी ऊंची कीमत पर मांग है। ग्रीनहाउस सिस्टम में विशिष्ट प्लास्टिक फिल्म और हीटिंग, वेन्टिलेशन और कनातनुमा ढांचों की मदद सेे इस्राइल के किसानों को हर सीजन में 35 से 40 लाख गुलाब प्रति हेक्टेयर उगाने में मदद मिलती है। साथ ही औसतन प्रति हेक्टेयर 400 टन टमाटर भी इस तरीके से उगाया जाता है। खुले खेतों में होने वाले उत्पादन के मुकाबले यह मात्रा चार गुनी है। इजराइल के दुग्ध उत्पादन ने भी आधुनिक तकनीकों का विकास और इस्तेमाल किया है। इससे इस उद्योग में काफी बदलाव आया है। 1950 के मुकाबले अब दूध का उत्पादन ढाई गुना ज्यादा हो गया है। यानी तब डेयरी में प्रति गाय सालाना उत्पादन औसतन 4,000 किलो था, जो अब 11,000 किलो हो गया है। यूं तो कृषकों की संख्या में कमी आई है और सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान घटा है। वर्ष 2002 में यह योगदान महज 2फीसदी था। इसके बावजूद स्थानीय बाजारों में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिए कृषि की भूमिका अब भी महत्वपूर्ण है। साल 2004 के आंकड़ों के मुताबिक, जो लोग कृषि कार्य में सीधे रोजगार पाते हैं, वे देश के कुल श्रम संसाधन का 2 फीसदी हैं। पचास के दशक की शुरुआत में एक कृषि कार्मिक 17 लोगों के अनाज की आपूर्ति करता था। जबकि वर्ष 2003 में एक पूर्णकालिककृकृषि कार्मिक 90 लोगों के लिये खाद्य की आपूर्ति कर रहा था। इजराइल की ज्यादातर कृषि सहकारी व्यवस्था पर आधारित है, जिसका विकास बीसवीं सदी के शुुरुआत में किया गया था। यहां के किबुत्ज एक बड़ी सामूहिक उत्पादन इकाई है। किबुत्ज के सदस्य संयुक्त रूप से उत्पादन के साधन अपनाते हैं। वे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी मिलदृजुल कर हिस्सा लेते हैं। फिलहाल किबुत्ज की आय का ज्यादातर हिस्सा उन औद्योगिक उद्यमों से आता है, जिनका स्वामित्व सामूहिक रूप से होता है। एक अन्य व्यवस्था है जिसका नाम है मोशाव। यह निजी पारिवारिक खेती पर आधारित है, जिनको कोआॅपरेटिव सोसाइटियों के रूप में संगठित किया गया है। दोनों प्रकार की व्यवस्थाओं में निवासियों को म्यूनिसिपल सेवाओं के पैकेज दिए गए हैं। तीसरी तरह की व्यवस्था मोशावा है। यह पूरी तरह से निजी तौर पर खेती करने वालों का गांव है। देश के कृषि उत्पाद में किबुत्ज ओर मोशाव का हिस्सा फिलहाल करीब 83 प्रतिशत है।
जल को राष्ट्रीय धरोहर माना जाता है और उसका संरक्षण कानून द्वारा किया जाता है। जल आयोग हर साल प्रयोगकर्ताओं को जल का आवंटन करता है। जलापूर्ति का पूरी तरह से मापन किया जाता है और भुगतान भी खपत और जल की गुणवत्ता के हिसाब से किया जाता है। किसान पेयजल के लिये अलग मूल्य देते हैं, ताकि जल की बचत को बढ़ावा दिया जा सके। इजराइल की कृषि में पानी की कमी एक बड़ी बाधा है। कृषि योग्य भूमि में सिर्फ आधी ही सिंचित है, क्योंकि पानी की कमी है। इजराइल में उत्तर से दक्षिण 500 किलोमीटर की दूरी तक सालाना वर्षा 800 मिलीमीटर से 25 मिलीमीटर तक बारिश होती है। वर्षा )तु अक्टूबर से अप्रैल तक होती है, जबकि गर्मी के मौसम में कोई बारिश नहीं होती। प्रति हेक्टेयर पानी का सालाना इस्तेमाल औसतन 8,000 मीटर क्यूब से गिरकर 5,000 मीटर क्यूब रह गया है, जबकि पिछले 50 सालों में कृषि उत्पादन 12 गुना बढ़ा है। 2004 में यहां का कृषि उत्पादन 3.9 अरब अमेरिकी डालर मूल्य के बराबर था। 50 के दशक की शुरुआत से कृषि में शोध के लिए गहन प्रयास किए गए। यह देखा गया कि सतह पर सिंचाई के बजाय दबावीकृसिंचाई में जल का इस्तेमाल ज्यादा प्रभावी है। फिर सिंचाई उपकरण उद्योग की स्थापना हुई, जिसने तरहदृतरह की तकनीकें और उपकरण विकसित किए। जैसे ड्रिप इरिगेशन ;सरफेस और सब सरफेसद्ध, आॅटोमैटिक वाल्वस और कंट्रोलर्स, सिंचाई जल ले जाने वाले माध्यम और स्वचलित छनना, लो डिस्चार्ज स्प्रेयर्स और मिनी स्ंिक्लर्स, कम्पनसेटेड ड्रिपर्स और स्ंिकलर्स। इनमें फर्टिगेशन ;सिंचाई के साथ खाद का इस्तेमालद्ध आम है। खाद उत्पादकों ने अत्यंत घुलनशील और द्रव रूप वाले खाद का विकास किया है, जो इस तकनीक में काम आते हैं। सिंचाई का ज्यादातर नियंत्रण आॅटोमैटिक वाल्व और कम्प्यूटराइज्ड कंट्रोलर के हाथों में होता है। सिंचाई उद्योग के इस विकास को पूरे विश्व में प्रतिष्ठा हासिल है और इसका 80 फीसदी से ज्यादा उत्पाद निर्यात किया जाता है। इजराइल के किसान इस बात को भलीभांति जानते हैं कि जल अमूल्य है और एक सीमित संसाधन है। इसका संरक्षण करने के साथदृसाथ इसका सबसे प्रभावी और किफायती उपयोग किया जाना चाहिये। सिंचाई के ज्यादातर आधुनिक उपकरण सिंचाई पर नजर रखने और नियंत्रण रखने में मदद करते हैं, ताकि जल के इस्तेमाल की बेहतर क्षमता प्राप्त हो सके। देश भर में कृषि मौसम स्टेशनों का नेटवर्क है, जो मौसम के बारे में किसानों को तात्कालिक आंकड़े उपलब्ध कराते हैं। इन आंकड़ों के जरिये सिंचाई प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता है। आज इजराइल की खेती काफी हद तक शोध और विकास पर आधारित है। आधुनिक कृषि के सामने कई चुनौतियां हैं। जैसे बाजार में तियोगिता, जल की घटती उपलब्धता और गुणवाा, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, मानव श्रम की लागत और उपलब्धता। इसके लिए जरूरत है लगातार खोज और वैज्ञानिक समुदाय के बीच करीबी सहयोग की। इजराइल की कृषि कुछ खास चुनौतियों का सामना कर रही है, जैसे कृषि योग्य भूमि और जल की सीमित उपलब्धता, मानव श्रम की उंची लागत। ये चुनौतियां भी शोध और विकास की जरूरत को आगे बढ़ाती हैं। शोध और विकास के लिये वित्तीय आवंटन इजराइल में काफी ज्यादा है। इसमें हर साल 9 अरब अमेरिकी डालर निवेश किया जाता है। यह रकम कृषि के सकल राष्ट्रीय उत्पाद का तीन फीसदी है। शोध प्रयासों के कारण इजराइली खेती पानी, भूमि और मानव श्रम के सक्षम इस्तेमाल का आदर्श नमूना बन गई है। इसके साथ ही रेकार्ड उत्पादन और उच्च गुणवाा के उत्पाद भी देखने को मिल रहे हैं। बायोटेक्नोलाजी जैसे उभरते क्षेत्र का पिछले बीस सालों में यहां अदभुत विकास हुआ है। इससे पारंपरिक तरीकों की बाधाओं को खत्म करने का भरोसा मिलता है। बायोटेक्नोलॉजी हमें नई तकनीक और सामग्री उपलब्ध करा रही है। कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय की कृषि विस्तार सेवा ने इजराइल में कृषिगत विकास के शुरुआती दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अंतर्गत गैरअनुभवी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे कृषि की आधुनिक विधियों का इस्तेमाल सीमित संसाधनों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार कर सकें। साल बीतते गए और कृषि का तेजी से विकास हुआ, क्योंकि शोध में मिली जरूरी सूचनाएं तेजी से खेतों और किसानों तक पहुंचीं। देश में इस दिशा में काम करने वाली टीमों की स्थापना की गई, जिन्होंने देश भर में कुशल और सक्षम शिक्षण दिया। बाजार में प्रतियोगिता का दौर होने के बावजूद कृषि के पेशेवर विकास में प्रशिक्षण की केंीय भूमिका रही। इससे गुणवाा वाले कृषि पैदावारों के उत्पादन को बढ़ावा मिला। देश के विभिन्न क्षेत्रों में जहां जो लाभ हासिल हैं, उनका दोहन करने की क्षमता बढ़ाई गई। इसका इस्तेमाल निर्यात करने और स्थानीय बाजार, दोनों के लिए किया गया। कृषि बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे उत्पाद जो कीटों, रोगाणुओं और कीटनाशकों से मुक्त हों। स्थानीय खाद्य पदार्थ उद्योग और इससे संबंधित संस्थाओं की मांग पर फसल कटाई के बाद के कामों के मामले में विकास हुआ है। इससे अलग जो विकास हुआ, वह इस उद्योग के भविष्य की जरूरतों का नतीजा है। फसल कटाई के बाद के कामों से जुड़ा शोध इस बात पर केंद्रित होता है कि ताजा, सूखे या संस्कृत खाद्य पदार्थों की हिफाजत, बचाव, उपचारण, संस्करण, भंडारण और परिवहन कैसे किया जाये। ताजा उत्पादों के मामलों में फसल कटाई के बाद के कामों से संबंधित शोध गतिविधियां एक खास दिशा में केंद्रित होती हैं। वह यह कि ताजे फलों, सब्जियों, फूलों और साजदृसज्जा वाले अन्य उत्पादों की उनके खेत से बाहर निकलने के बाद गुणवाा कैसे सुनिश्चित की जाए ताकि उनके निर्यात द्वारा बेहतर कमाई की जा सके।

मीडिया से जुड़े खोजी टाईप के भाई


साधो, जैसा कि नित्य-प्रत्य खबरों से आपको भी आभास हो रहा होगा कि छेड़खानी, छींटाकशी व दुष्कर्म आदि उ.प्र. का नैत्यिक लोकपर्व का रूप ले चुका है। मीडिया से जुडे खोजी टाईप के भाईयों के कारण स्थिति ऐसी बन गयी है कि अखबार हाथ में लगते ही सबसे पहले तलाश ऐसी खबरों की ही रहती है जिससे हमारी 21वीं सदी की इस महान परंपरा का निर्वाह होता रहे! अभी कल ही गोल्डी पा जी के पुत्तर विक्की ने कपूर साहब की सुकन्या को देखकर चांद के जमीन पर उतरने का रहस्योद्घाटन क्या किया उधर अखबार की सुर्खी बन गयी और जमा उठालिया लाला खूबी ने। दीपावली तक का मोमबत्ती का सारा कोटा निकाल लिया। रातो-रात मोहल्ले की महिलाओं का आज्ञाकारी विक्की,पतियों के कान भरने वाला विक्की सट्टे के नंबर बताना वाला विक्की...फंासी का पात्र हो गया। मोहल्ले में दो फाड हो गये, विक्की समर्थक व विक्की विरोधी।
हद तो तब हो गयी तब छेडखानी को लेकर हुई विचार गोष्ठी में मिसेज जोशी सुबह पड़ी। पूछने पर जानकारी मिली की पिछले पन्द्रह मिनट से पूज्यनीय भाउ जी उन्हें ही ताड रहे थे। भाउ जी से शिकायत की तो उनकी पुत्रबधू भडक गयी। कल ही तो पिताजी का मोतिया का आपरेशन हुआ है दिख तो रहा नहीं, ताड रहे है उस कलमुही को। थोडी देर बाद गोष्ठी अध्यक्ष स्वंय सुबकती मिसेज जोशी को कंधे का सहारा देते हुये घर छोड़ने क्या गये फिर अगले दिन गार्डन में अनुलोम-विलोम करते ही दृष्टिगोचर हुये। याद भी सुझाव आया कि क्यो न प्रत्येक घर के बाहर एक पुलिसकर्मी बिठा दिया जाये जो दस-पन्द्रह मिनट पश्चात घरों में तांक-झांक के अलावा अबलाओं की कुशल लेता रहे। मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरों का सुझाव आया तो युवा वर्ग मरने-मारने पर उतारू हो गया। परमपूज्य धर्मपाल जी ने यह आग में पानी डाला-बच्चे तो ये सब करते ही रहते है तो क्या उन्हें फांसी पर चढवा दे। तभी हाजी सरताज कान में फुसफुसाये अरे मियां, दिल पर हाथ रखकर बताओ, हममे से किसने लडकियों का पीछा नहीं किया। मि.सरीन उबल पडे-अबे हम यहां छेडखानी का हल निकालने बैठे है या गडे मुर्दे उखाडने। जागरूकता की प्रचंड लहर उठते-उठते बिखर गयी। शाम को विचार मंथन से निकले अमृत को छकने के लिए दारोगा जी का फोन आया। लेकिन वही निल वटा सन्नाटा। फिर पता चला महिला पुलिसकर्मी ही जीन्स टी शर्ट में घूम रही है। मानो कप्तान सहाब ने ही कह दिया हो-हम भी कहां पीछे।लो भई छोडों इन्हें आ गयी चन्द्रमुखी। साधो पूर्ण तन्मयता के साथ उ.प्र.में छेडखानी का लोकपर्व मनाया जा रहा है। थाना, पुलिस, नेता, साधु-असाधु लडके-लडकियां, मोबाईल, नेट, वीडियो क्लिप, माल, कालिज मदरसे...कहने का तात्पर्य यह है कि प्रतिदिन, प्रतिपल अपने उ.प्र. के इस लोकपर्व की छटा बनी रहे।
धर्मात्माआंे की दया
साधो शास्त्रों  में वर्णित  हैं कि शेषनाग के फन पर टिकी हुई है लेकिन अपना अभिमत है कि दुनिया ऐसे धर्मात्माआंे की दया पर टिकी हुई जो दिन रात सिर्फ मानव कल्याण मेें ही डुबे हुये है! यदि ऐसा नही है तो आप किसी भी पत्र पत्रिका में वर्गीकृत        विज्ञापन पर द्रष्टि कीजिये आपको लगेगा चचा मोदी ने तो चार छ महीने पहले अच्छे दिनों की आमद की बानगी छेड़ी लेकिन विज्ञापन पाठक सदैव अच्छे दिनो से लबालब रहे! आप इन विज्ञापन की एक बानगी देखिये 24 घंटे में लोन बिना कागजी कार्यवाही बिना गांरटर कोई पे स्लिप नही कहने का तात्पर्य यह कि इधर फोन करो छप्पर फाड के पैसा हाजिर! ऐसे धर्मात्माआंे के रहते महामना चावार्क के सत्यवचन है कर्ज लो और घी खाओ! इन्ही धर्मात्माओं की फेहरिस्त में शामिल कई धर्मात्मा ऐसे है जिनके दावेनुसार उनके काले इल्म को कोई काट नही सकता और दया दयावान की तरह पहले काम फिर पैसा !मक्ने ऐसे ही एक सिद्वपुरूष को फोन किया तो उधर से कोई गुर्राया धबरा मत मनोकमाना बता! मैने हिचकते हुये की दिया वो सोनाक्षी सिन्हा पर दिल आ गया है जी! उधर से आकशवाणी सी हुई  काम हो जायगा! दिनभर सोनाक्षी के साथ डिनर का ख्वाब संजोये जब शाम को द्वार पर दस्तक हुई तो मै बदहवाश सा भागा! दृश्य चैकाने वाला था द्वार पर थाने का दरोगा हथकडी में एक नशेडी बाबा को लिये खडा था मुझे बाद में पता चला कि बाबा का फोन र्सिवसलांस पर लगा हुआ था साधो बडी मुशिकल से ले देकर पीछा छुडाया और मौहल्ले में फजीहत अलग से हुई! साधे जिस शिक्षा को लेकर आज पेरेन्टस सूख रहे है उस शिक्षा को लेकर मैने कभी चिन्ता नही की! अकसर पिता जब भी मेरा रिपोर्ट कार्ड लेकर उत्तेजित होते! मै उनके सामने अखबार से काटकर एक कटिग रख देता हाई स्कूल फेल सीधे बी.ए.करें तत्पश्चात एम.ए. कर उस्मानिया विश्वविद्यालय से पी.एच.डी.करें। हजारांे छात्र जाब पर! पिता संतुष्ट नही होते तो उन्हे प्रत्येक डिग्री पर लगा स्टार भी दिखा देता जिसका तात्पर्य होता परीक्षा का केन्द्र उनका सेन्टर ही होगा! ऐसे ऐसे धर्मात्माओ के रहते मैंने जीवन मंे कभी कोई चिन्ता नहीं की! यहां आलू की खेती से लेकर मशरूम तक बिना किसी प्रोसेसिंग के लोन इतने सस्ते प्लाट कि आप अपने बजट के एक प्लाट की कीमत पर चार प्लाट खरीद ले! अशिक्षितांे को 20-20 हजार की नौकरियां कैन्सर जैसी बीमारी का इलाज चंद घटांे मंे तो डायबिटीज व रक्तचाप की बीमारियां जड़ से समाप्त किडनी व पित्त की थैली की पत्थरियां कुछ दिनांे में हाथ से निकालने वाले इन धर्मात्माओं के कारण ही अवश्य ही एक दिवस ऐसा आयेगा जब एम्स वैम्स जैसे चिकित्सा शोध संस्थान बद हो जायंेगे व इन धर्मात्माओं को राजकीय सम्मान से भारत रत्न से नवाजा जायेगा! विज्ञापन की इस दुनिया मंे हर मर्ज का इलाज है यदि आपके सिर पर बाल नही है तो मात्र चंद घंटों में इम्पलांटेशन के जरिये आप केश परा बन सकते है! एक से एक शक्तिवद्र्वक अषौधियां सिरप तेल कैप्सूल और न जाने क्या-क्या कहने का तात्पर्य यह है कि आपकी सलमान टाईप जापानी देखकर पूरा मौहल्ला ही चैक पडे़! क्षेत्रीय विधायक विधानसभा में प्रश्न उठा दे कि आखिर भाउ इतना जोश लाते कहां से है? साधो सत्यवचन विज्ञापन का युग है जो बिकता है वो दिखता नहीं और जो दिखता है वो बिकता नहीं! राहुल दिखे पर बिके नहीं तो मोदी बिके पर दिखे नही अंतोगत्वा अच्छे दिनांे की आमद संसद तक ही रह गयी! हालांकि धर्म के समस्त कार्य परदे के पीछे समस्त कार्य परदे के पीछे ही होते है यही कारण है कि ऐसे धर्मात्मा कभी सार्वजनिक नही हुये! गुमनामी की जिन्दगी जीते रहे! अखबार वालों को मजबूरन पीछा छुडाने के लिये पाठकों को अपना जोखिम पर विज्ञापन पर विश्वास करने के लिये विवश किया गया! लेकिन ऐसे धर्मात्मा ईश्वर की भांति ही बने रहे जिन्हंे सुना सब ने लेकिन देखा किसी ने भी नहीं! अभी कल ही कार्यस्थय से लौटकर बालकनी मे बैठा ही था कि धर्मपत्नी ने किसी अखबार की कटिंग सामने रखकर बौरायेपन से पूछा सुनो जी जरा देखकर पहचानना किसकी आंखे है जानू प्रथम पुरूस्कार स्विफट का है! साधों खून तो बेहद खौला लालची औरत न चाय न काफी वही रोज का किस्सा कभी आंखे पहचानो कभी चेहरे पहचानो कभी आमिर खान की पहली पिक्चर बताओ तो कभी राजा नटपरलाल मे इमरान हाशमी का किरदार बताओ! मैने टकासा जबाब दे दिया जब मैं बीस साल से तुझे ही नहीं पहचान पाया तो अब जब आंखों की बिनाई कमजोर हो गयी है तो किसकी ओखे व चेहरा पहचानू! क्यो मुझे नयी नयी टेन्शन देती है! वह फुफकारी व लहराती हुयी किचन मे प्रविष्ट  हो गयी और मैं सामने पार्क मे बैठे जोड़ांे को ताडने मे मशगूल हो गया।
मनोज पोखरियाल