शनिवार, 18 अप्रैल 2015

बदरीनाथ नगरीः यात्रियों के स्वागत को तैयार

बद्रीनाथ धम में बिजली, पानी तथा दूरसंचार व्यवस्था हुई सुचारूः जिलाध्किारी

चारधम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने आज हैलीकाप्टर द्वारा बद्रीनाथ पहुॅचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बताया कि बद्रीनाथ धम में बिजली, पानी तथा दूरसंचार व्यवस्था सुचारू कर दी गयी है। मन्दिर परिसर, मन्दिर मार्ग, दो हैलीपैड़ों सहित अन्य स्थानों की बपर्फ भी हटवा दी गयी है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल मण्ड़ल विकास निगम, अतिथि गृहों व यूथ हाॅस्टल सहित अन्य  स्थानों में बिजली, पानी व्यवस्था बहाल कर दी गयी है। बपर्फ को गलाने के लिए नमक तथा यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है और कंचनजंघा पर मोटरमार्ग को ठीक करने के लिए बीआरओ द्वारा बपर्फ कटिंग का काम यु( स्तर पर चल रहा है। बपर्फ कटिंग के लिए जे.पी. कम्पनी द्वारा एक-एक पौकलैण्ड़ मशीन व जेसीबी उपलब्ध् करायी गयी है। धम में सपफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में मजदूर तैनात कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थायें 20-21 अपै्रल तक पूर्ण कर ली जायेंगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अध्ीक्षक सुनील कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री ने लिया जायजा देश-विदेश में रहने वाले यात्रियों से केदारनाथ आने की अपील




मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश में रहने वाले यात्रियों से केदारनाथ आने की अपील की। सीएम ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने के बाद गुप्तकाशी में व्यापारियों व मजदूरों को साढ़े आठ करोड़ से अधिक के चेक वितरित किए। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुबह ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रियों के स्वागत के     लिए सरकार तैयार है, यहां पांच हजार यात्रियों की रहने की व्यवस्था हो चुकी है। बर्फ रास्तों से साफ की जा चुकी है। सीएम ने पुनर्निर्माण को लेकर डीएम रुद्रप्रयाग व धाम में रह रहे निम के कर्मचारियों व मजदूरों से बातचीत की। इसके बाद सीएम केदारनाथ से गुप्तकाशी हेलीपैड पहुंचे, लोनिवि के निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 48 केदारनाथ आपदा पीडि़तों को आठ करोड़ 67 लाख 52 हजार दो दो सौ 66 रुपये तथा 13 मजदूरों को 130000 रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि अभी तक केदारनाथ में 24 भवन स्वामी अपनी सहमति दे चुके हैं, जिसमें 13 भवनों को तोडऩे की सहमति शासन को मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि केदारपुरी अब मानसरोवर की तरह दिख रहा है। अभी तक रामबाड़ा से ऊपर 2500 लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने देश-विदेश से अधिक से अधिक यात्रियों को चारधाम यात्रा पर आने का आमंत्रण दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन के साथ ही तीर्थपुरोहितों, व्यवसायियों व स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा भी की है। जिससे पूरे देश में यात्रा को लेकर अच्छा संदेश पहुंच सके। अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि मुआवजे पर कोई कर नहीं लगेगा। भवन स्वामियों को जमीन के बदले जमीन दी जाएगी। उन्होंने भवन के लिए भवन स्वामियों को माडल तैयार करने बाद भवन बनाकर देंगे। मंदिर के पचास फीट के बहार जो जीर्ण-शीर्ण भवन हैं, इसके लिए यदि भवन स्वामी अपनी सहमति देता है, तो ठीक है, नहीं तो सुरक्षा की दृष्टि से इसे तोड़ा जाए। इसके लिए डीएम को निर्देशित किया जा चुका है। इस अवसर पर संसदीय सचिव शैलारानी रावत, डीएम डॉ. राघव लंघर, सहायक सेटलमेंट आफिसर एलआर चौहान समेत यात्रा से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सीएम को सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण करना था पर नहीं कर सके।

गंगोत्री-यमुनोत्री में सन्नाटा


 अक्षय तृतीया के दिन 21 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने हैं, लेकिन अभी तक दोनों धाम में पसरा सन्नाटा नहीं टूटा है। दोनों धामों में अब भी अधिकांश दुकानें बंद हैं। देर तक हुई बर्फबारी के कारण बाजार में दुकानों के आगे से बर्फ के ढेर भी नहीं हटाए जा सके हैं। पूजा सामग्री की कुछ दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें अभी तैयार नहीं हो सकी हैं। वर्ष 2013 में जून माह बाढ़ के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में सीजनल व्यापारियों का बड़ा नुकसान हुआ था। कपाट खुलने के महज डेढ़ माह बाद ही आपदा के कारण व्यापारियों को सामान वहीं छोड़कर वापस लौटना पड़ा था। पूर्व में दोनों धामों में यात्रियों की आमद का जो आंकड़ा चार लाख से ऊपर पहुंचता था। वर्ष 2014 में घटकर 58 हजार ही रहा। इस कारण धाम में पचास फीसदी दुकानें ही खुल सकी। उनमें भी बरसात शुरू होने तक कई व्यापारी वापस लौट गए थे। हालांकि इस बार यात्रियों के बड़ी तादाद में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन अभी तक दोनों धामों के बाजार में चहल पहल शुरू नहीं हो सकी है। जबकि वर्ष 2013 तक कपाट खुलने से पंद्रह दिन पहले ही गंगोत्री धाम व्यापारियों, साधुओं और तीर्थ पुरोहितों से गुलजार हो जाता था। वहीं जानकीचट्टी बाजार के साथ ही यमुनोत्री धाम तक यात्रा के लिए माहौल तैयार हो जाता था। पांच किमी के पैदल मार्ग में भी इस बार दुकानें तैयार नहीं हो सकी हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश   सेमवाल का कहना है कि गंगोत्री बाजार में यात्रियों ने तैयारी तो की है, लेकिन उम्मीद है कि कपाट खुलने के दिन से ही व्यापारी अपना कारोबार जमाना शुरू करेंगे। गंगोत्री बाजार में पूजा सामग्री व खाने रहने के होटल व रेस्टोरेंट सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा गर्म कपड़े, दवाइयां, किराना, लेमिनेटेड फोटो, ऑडियो वीडियो सीडी, छाते, टॉर्च समेत उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए जरूरी वस्तुओं का भी यहां पूरे यात्रा सीजन के दौरान कारोबार होता है। इसी तरह की दुकानें चारधाम यात्रा के पहले धाम यमुनोत्री में जानकीचट्टी के साथ ही यमुनोत्री धाम व बीच के पैदल मार्ग पर भी तैयार होती हैं। यह सीजनल व्यापारी पूरी तरह यात्रा के रुझान पर निर्भर है। चार धाम यात्रा के शुभारंभ को दो दिन शेष रह गए हैं। परिवहन विभाग अब तक 133 ग्रीन कार्ड जारी कर चुका है।चार धाम यात्रा संचालन में परिवहन विभाग की भूमिका अहम है। यही कारण है कि शासन की ओर से विभाग की जवाबदेही को और बढ़ाया गया है। चारधाम यात्रा मार्गो के लिए चार जांच दल बनाए गए हैं। ऋषिकेश को यात्रा का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने इस बार वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए चार काउंटर बनाए हैं। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक यह काउंटर खुले रहेंगे। 15 अप्रैल से यहां ग्रीन कार्ड जारी करना शुरू कर दिया था।
 इन चार दिनों में ग्रीन कार्ड जारी करने के जो आंकड़े सामने आए हैं वह यात्रा के प्रति आशंकित लोगों को राहत देने वाले हैं। विभाग की ओर से अब 133 ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें 39 बस, 69 टैक्सी, 22 मैक्स, तीन मिनी बस शामिल है। 15 अप्रैल को 15, 16 अप्रैल को 38, 17 अप्रैल को 50 व 18 अप्रैल को 30 ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। यहां से अब तक जितने भी ग्रीन कार्ड जारी हुए हैं, उसमें बाहरी राज्य का कोई वाहन नहीं है। सभी वाहन स्थानीय लोगों के हैं। वहीं, ऋषिकेश के एआरटीओ एके जाससवाल ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग की तैयारी पूर्ण है। अब तक 133 ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी। वाहन स्वामियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

‘कागजों’ में पूरी हो गयी चारधाम यात्रा की ‘तैयारी’

चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर प्रश्र चिन्ह, चारधामों को जोडने वाले मार्ग दयनीय हाल में 



 गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू होने में सिर्फ दो दिन का समय बचा है लेकिन जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। एक भी अधिकारी ने धाम की स्थिति का जायजा लेने की जहमत तक नहीं उठाई है। यात्रा की तैयारियों के घोड़े केवल फाइलों में दौड़ाए जा रहे हैं।
आगामी 21 अप्रैल को गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन सिर्फ बैठकों में ही यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। धाम में क्या स्थिति है। क्या काम किए जाने की जरूरत है। यात्रा पड़ावों में तो सुविधाओं को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है लेकिन धाम में छह महीने से हो रही बर्फबारी से फैली अव्यवस्था से प्रशासन अनजान बना हुआ है। गंगोत्री जाने के लिए प्रशासन सचिव का इंतजार कर रहा है। राज्य सरकार ने बीते दिनों यात्रा की तैयारियों का जिम्मा सचिवों को दिया था। माना जा रहा है कि गंगोत्री यमुनोत्री के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त सचिव शैलेष बगोली इस सप्ताह के अंत तक गंगोत्री का निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। लिहाजा जिला प्रशासन भी सचिव के निरीक्षण का इंतजार कर रहा है। बड़कोट एसडीएम ने यमुनोत्री पहुंचकर धाम का जायजा लिया। बीते दिनों बर्फबारी से हुए भूस्खलन से सूर्य कुंड और मंदिर परिसर को नुकसान की खबरों के बावजूद एसडीएम बड़कोट ने यमुनोत्री जाना मुनासिब नहीं समझा। सिर्फ पटवारी ने ही उस दौरान धाम का निरीक्षण किया था। पटवारी के निरीक्षण के बाद एसडीएम भी धाम में व्यवस्थाओं को लेकर आश्वस्त हीं नजर आए। लेकिन जब रविवार को वह यमुनोत्री पहुंचे तो वास्तविकता से रूबरू हुए। रास्ते बदहाल हैं तो धाम में कई जगहों पर नुकसान पहुंचा है। यही हाल केदारनाथ धाम का भी है। यहां मंदिर को भले ही ऊर्जा निगम ने रोशन कर दिया हो लेकिन बेस कैंप अब भी अंधेरे में है। चार सौ से अधिक मजदूरों को बिजली का इंतजार है। इसका कारण बिजली के तारों का बर्फ में दबा होना है। केदारनाथ क्षेत्र में फरवरी माह से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। लिनचोली तक दो सप्ताह पूर्व आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्र में अधिक बर्फबारी के चलते विद्युत लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे बिजली आपूर्ति में निगम के कर्मचारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। केदारनाथ बेस कैंप में बिजली आपूर्ति के लिए बर्फ से तबाह हो चुकी एलटी लाइन को ठीक करने की कार्यवाही की जा रही है। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अक्षित भट्ट ने बताया कि केदारनाथ बेस कैंप में आपूर्ति सुचारू करने के लिए बर्फ में दबी लाइन के तारों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह तारें चार से आठ फुट नीचे बर्फ में दबी हैं। उन्होंने बताया कि यदि तार बर्फ से नहीं निकल पाई तो ऊखीमठ से बिजली की तारें भेजी जाएंगी। उधर, केदारनाथ में निम के पास सौर ऊर्जा की लाइटें व दस से अधिक जनरेटर मौजूद हैं, जिनका नियमित रूप से रात्रि को प्रयोग में लाया जाता है। जनरेटरों के लिए मिट्टी तेल हेलीकॉप्टर से सप्लाई की जा रही है। जबकि कमरों में जलने वाले बोल्वो हीटर मिट्टी तेल से ही चलते हैं। बाबा केदार भी समस्याओं से अछूते नहीं हैं यहां भी अभी तक प्रशासन कोई खास तैयारी नहीं कर सका है। चारों धामों को जाने वाली सड़कों की दशा पूरी तरह से खराब है। कब कहां कौन की सी दुर्घटना हो जाए कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में दो दिन बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर प्रश्र चिन्ह खड़े हो गये हैं।