बुधवार, 6 मई 2015

तुंगनाथ अपने धाम रवाना


ग्रीष्मकालीन प्रवास के दौरान तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ अपने स्थल तुंगनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। तुंगनाथ की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए पहले पड़ाव भूतनाथ मंदिर पहुंची। भगवान शिव की विदाई अवसर पर गांव में पौणखी मेले का आयोजन किया गया। पंचाग गणना के आधार पर पूर्व में तय की गई तिथि के अनुसार बुधवार को भगवान तुंगनाथ मध्य हिमालय स्थित अपने ग्रीष्मकाल प्रवास तुंगनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ स्थित मार्कंडेय मंदिर में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। वेदपाठी और ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना शुरू की। इसके पश्चात करीब दस बजे तुंगनाथ की उत्सव डोली को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर लाया गया, जहां ग्रामीणों व भक्तों ने भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। सुबह करीब 11 बजे भगवान की उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव स्थल भूतनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान भगवान शिव को विदा करने के लिए डोली के साथ भारी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम  उमड़ पड़ा। 12 बजे तुंगनाथ की उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर के समीप एक खेत में पहुंची, जहां पौणखी मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के बारे में कहा जाता है कि अपने अराध्य भगवान शिव को कैलाश भेजने के पावन दिवस पर ग्रामीण इस मेले का आयोजन करते है। इसमें ग्रामीण अपने व अपने परिवार की कुशलक्षेम के लिए इस मेले का आयोजन करते हैं। मेले के दौरान दोपहर एक बजे भगवान शिव को स्थानीय व्यंजनों का भोग लगाया गया। तत्पश्चात करीब दो बजे डोली को भूतनाथ मंदिर में ले जाया गया, जहां डोली रात्रि विश्राम करेगी। गुरूवार को तुंगनाथ की डोली दूसरे पड़ाव चोपता व शुक्रवार को डोली अपने धाम तुंगनाथ पहुंचेगी। इसी दिन मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी, रविन्द्र मैठाणी, सुबोध मैठाणी, महेशानंद मैठाणी, मुकेश मैठाणी, सुरेन्द्र मैठाणी समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

चारधाम उमड़ने लगा कारवां

अभी तक हजारों लोगों ने किए बाबा केदार व बदरीविशाल के दर्शन

आशुतोष डिमरी
बदरीनाथ। भारत के चारधमों में से सर्वश्रेष्ठ धम श्री बदरीनाथ समेत उत्तराखंड के अन्य धमों के रूपों में प्रसि( गंगोत्राी, यमुनोत्राी व केदारनाथ में अब देश-विदेश से पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के रूप में श्र(ा का कारवां दौड़ पड़ा है। अलवत्ता इस बीच गढ़वाल में स्थित पंचकेदारों में कई मंदिर व पंचबदरी के मंदिर के कपाट खुलने के बाद एक बार पिफर हिमालय में भक्ति का संगम दिखने लगा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पूरी तरीके से खुल जाने के बाद अब )षिकेश से बदरीनाथ तक सुचारू रूप से छोटे व बडे़ वाहनों की आवाजाही से श्र(ालु तीर्थयात्रियों की सहूलियत बढ़ने लगी हैं।
गौरतलब है कि हर साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह अथवा मई के प्रारंभ में बदरीनाथ धम समेत उत्तराखंड के अन्य तीर्थ स्थलों के कपाट खुलने के बाद देश व विदेश का श्र(ालु भारी संख्या में उत्तराखंड की ओर उमड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आयी भीषण आपदा के बाद तीर्थाटन व पर्यटन प्रभावित होने लगा था, लेकिन इस साल 21 अप्रैल को गंगोत्राी-यमुनोत्राी के साथ कपाट खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। 24 अप्रैल को केदारबाबा और 26 अप्रैल को बदरीनाथ धम के कपाट खुलने के बाद शुरूआती दौर में जिस तरह तीर्थयात्राी उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं उससे यात्रा में इस साल कापफी इजापफा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। भारत में चारधमों के रूपों में प्रसि( द्वारका, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम व बदरीनाथ की मान्यता प्राचीनकाल से सर्वसम्मत है और इन चारों धामों में से हिमालय में स्थित जहां बदरीनाथ धम को सर्वश्रेष्ठ धम के रूप में माना जाता है वही 12 ज्योर्तिलिंगों में से 11वें ज्योर्तिलिंग के रूप में केदारनाथ का स्थान प्रमुख है। यही वजह है कि हर साल कोसो मील दूर का सपफर तय कर लाखों की संख्या में तीर्थयात्रियों का कारवां बदरी-केदार की ओर दौड़ पड़ता है और भगवान के दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित करता है।तीर्थयात्रा को सुखद व निरापद बनाने के लिए शासन के आला अध्किारी समेत जिला प्रशासन को हर स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाये रखने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं ताकी तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे़। गढ़वाल मंडलायुक्त सी.एस. नपलच्याल ने बताया कि शुरूआती दौर में गंगोत्राी-यमुनोत्राी व बदरी-केदार में अच्छी संख्या में तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा से जुडे़                  सभी संबंध्ति विभागों को तमाम व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के कडे़ निर्देश दिए गए हैं।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्यकायाध्किारी बी.डी. सिंह ने बताया कि अभी तक करीब तीस हजार से अधिक तीर्थयात्राी भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। जबकि केदारनाथ में सोलह हजार से अध्कि श्र(ालु बाबा केदार के चरणों में अपना मत्थ टेक चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक बदरीनाथ में मंदिर समिति को चढ़ावे के रूप में 35 लाख व केदारनाथ में 19 लाख की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि अब दिन प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में वृ(ि हो रही है। श्री सिंह ने उम्मीद जताई है कि मई माह के दूसरे पखवाडे़ के शुरू होते ही तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी वृ(ि होगी। उध्र, मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर से जुडे़ तमाम धार्मिक पंचायतों ने श्र(ालु तीर्थयात्रियों से गंगोत्राी,यमुनोत्राी, बदरी-केदार पहुंचकर दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

‘अतृप्त आत्माओं’ को ‘अपनों का इंतजार’

‘अतृप्त आत्माओं’ को ‘अपनों का इंतजार’

udaydinmaan: ‘अतृप्त आत्माओं’ को ‘अपनों का इंतजार’

udaydinmaan: ‘अतृप्त आत्माओं’ को ‘अपनों का इंतजार’: सरकारी हवन और विशेष पूजा के बाद भी नहीं खुल पाये मृतकों के लिए मोक्षधम के द्वार देश-विदेश के सैकड़ो प्रतिदिन पहुंच कर रहे हैं केदारनाथ ...