रविवार, 19 अक्टूबर 2014

परीक्षाओं के लिए सफलता की कुंजी

हिमालयी राज्य संदर्भ कोश
परीक्षाओं के लिए सफलता की कुंजी

सिन्धु से लेकर ब्रह्मपुत्र या कराकोरम से लेकर अरुणाचल की पटकाइ पहाड़ियों तक की लगभग 2400 किमी लम्बी यह पर्वतमाला विलक्षण विविधताओं से भरपूर है। इस उच्च भूभाग में जितनी भौगोलिक विधिताएं हैं उतनी ही जैविक और सांस्कृतिक विविधताएं भी हैं। वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रावत ने हिमालयी राज्य संदर्भ कोश शीर्षक की अपनी पुस्तक में इन्हीं विविधताओं की जानकारियां जुटा कर परोसने का प्रयास किया है। हालांकि हिमालय से अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, तिब्बत जुड़े हुये हैं, लेकिन इस पुस्तक में केवल भारतीय हिमालय की गोद में बसे 12 राज्यों के बारे में सामान्य जानकारियां उपलब्ध कराई गयी हैं, जोकि विभिन्न श्रेणियों की सरकारी सेवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी काम की हो सकती हैं। इस हिमालयी बिरादरी के सात सदस्य राज्य सेवन सिस्टर्स या सात बहनों के नाम से भी पुकारे जाते हैं। भौगोलिक दृष्टि से जम्मू. कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और सिक्कम सहित हिमालय पुत्रियों की संख्या ग्यारह है। देखा जाय तो पश्चिम बंगाल का दार्जिंलिंग वाला हिस्सा भी हिमालय का अंग होने के कारण इस बिरादरी की संख्या ग्यारह की जगह बारह हो जाती है। उम्मीद की जा सकती है कि इस पुस्तक से संघ लोक सेवा आयोग और राज्यों के लोक सेवा आयोगों तथा अन्य संस्थानों द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में लाखों युवा लाभान्ति होंगे और उनका भविष्य संवरेगा। पर्वतराज हिमालय आकार में जितना विराट है अपनी विशेषताओं के कारण उतना ही अद्भुत भी है। अगर हिमालय न होता तो दुनियां और खास कर एशिया का राजनीतिक भूगोल न जाने क्या क्या होता, एशिया का )तुचक्र और उसमें घूमने वाला मौसम क्या होता, किस तरह की जनसांख्यकी होती और किस तरह के शासनतंत्रों में बंधे कितने देश होते, विश्व विजय के जुनून में दुनिया के आक्रान्ता भारत को किस कदर रौंदते, इसके बगैर न गंगा होती, न सिन्धु होती और ना ही ब्रह्मपुत्र जैसी महानदियां होतीं। अगर ये नदियां ही न होती तो संसार की महानतम् संस्कृतियों में से एक सिन्धु घाटी की सभ्यता भी न होती। दरअसल हिमालय न केवल एशिया के मौसम का नियंत्रक बल्कि एक जल स्तम्भ भी है। यह रत्नों की खान भी है तो गंगा के मैदान की आर्थिकी को जीवन देने वाली उपजाऊ मिट्टी का श्रोत भी है। लेखक के अनुसार ये प्रमाणिक जानकारियों विभिन्न राज्य सरकारों के वैब पोर्टलों और सरकारी प्रकाशनों, जनगणना रिपोर्ट, इतिहास की पुस्तकों एवं कुछ उपलब्ध प्राचीन ग्रन्थों के इधर उधर छपे अंशों आदि से जुटाई गयी हैं और ऐसे ही दूसरे श्रोतों से उनकी पुष्टि की गयी है। लेखक का 36 सालों से अधिक समय का पत्रकारिता का लम्बा अनुभव भी इन जानकारियों के संकलन और उनकी प्रमाणिकता में सहायक रहा है। ग्रामीण पत्रकारिता, और उत्तराखण्ड की जनजातियों का इतिहास के बाद वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रावत की 192 पृष्ठों वाली यह तीसरी पुस्तक है जिसे विन्सर पब्लिशिंग कंपनी ने प्रकाशित किया है।                                                                                                                                                                          समीक्षक-बीना बेंजवाल

चमत्कारः आपदा और बचाव पर आधारित कहानियों का संग्रह

उत्तराखण्ड और देश के विभिन्न भागों में लगातार आ रही आपदा ने हमारी विकास की सोच पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। आपदाएँ मनुष्य के वश में नहीं होती किन्तु प्रबन्धन के अंतर्गत किए उपायों द्वारा इसके प्रभावों को कम अवश्य किया जा सकता है। जानमाल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपदाओं से सम्बन्धित अवधारणाओं तथा आपदाओं से पहले ,आपदाओं के समय और आपदाओं के बाद बरती जाने वाली सावधानियों और उपायों को कहानियों के माध्यम से समझाने का सार्थक प्रयास किया है डा. नन्द किशोर हटवाल ने अपनी पुस्तक श्चमत्कार श् में। इस पुस्तक में बादलों का गरजना,आग लगना,आपदा से पहले संवेदनशील गाँवों को सुरक्षित स्थानो पर विस्थापित करना,भूकम्प,बस-मोटर दुर्घटना,वन्य जीव संरक्षण,सर्पदंश,वर्षा एवं भूस्खलन,प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन सहायता तथा हिमस्खलन की अवधारणाओं और बचाव के तरीकों को समझाया गया है। उत्तराखण्ड में आपदा का जो कहर बरपा है उसका एक कारण नदियों के किनारे किया गया अनियोजित भवन निर्माण भी है। नदी एक निशिचित अंतराल के बाद अपना रास्ता बदलती है। अतयनदियों के किनारे किया भवन निर्माण खतरे से खाली नहीं है। साथ ही नदी के बगड़ में बसे गाँवों का समय रहते सुरक्षित स्थानो पर विस्थापन जरूरी है। इसी तथ्य की ओर जीत कहानी में लेखक ने पाठकों का ध्यान खींचा है। पुस्तक में १0 कहानियों को समाहित किया गया है। इन कहानियों को इस तरीके से बना गया है कि पढ़ते-पढ़ते आपदाओं से जुड़े मिथक ,वैज्ञानिक अवधारणाएँ और किये जाने योग्य उपाय स्वत स्पष्ट हो जातें हैं। यों तो बाजार में आपदाओं पर जानकारी देने वाली सैकड़ों पुस्तकें हैं किन्तु आपदा पर आधारित विषयवस्तु के प्रस्तुतीकरण की दृष्टि से यह पुस्तक अलग है। कहानियों में प्रयुक्त भाषा सरल,विषयानुकूल और भावानुकूल है। कहीं -कहीं गढ़वाली शब्दों का किया प्रयोग भी विषयानुकूल हैं। पुस्तक बालमनोविज्ञान के अनुरूप चित्र आधारित है। चित्रांकन लेखक ने स्वयं किया है। बिन्सर प्रकाशन देहरादून द्वारा बाल श्रृंखला के अंतर्गत प्रकाशित १६२ पेज वाली इस पुस्तक का मूल्य है ६५ रुपए। पुस्तक का गेटअप आकर्षक और मुद्रण स्पष्ट है। पुस्तक का चमत्कार नाम सार्थक है। पुस्तक आपदाओं के बचाव के लिए कोई टोटके या दैवीय चमत्कार नहीं सुझाती अपितु सन्देश देती है कि आपदाओं को जानने और कुछ तरीकों को अपनाने से बचाव रूपी चमत्कार किया जा सकता है। पुस्तक बच्चों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। समीक्षक-डा. उमेश चमोला। 

सरकारी नजूल भूमि पर अवैध निर्माण

सरकारी नजूल भूमि पर अवैध निर्माण
बेशकिमती नजूल भूखण्ड एवं सरकारी सम्पत्ति
रूड़की के सिविल लाईन्स क्षेत्र में सरकारी भूमि पर सैकड़ो जगर हो रहा है अवैध निर्माण
बहुमंजिले आवासीय और व्यावसायिक परिसरों को हो रहा है निर्माण
बिना भवन मानचित्र स्वीकृत कराए और बिना विकास शुल्क जमा कराये हो रहा है अवैध निर्माण

उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर कब्जे और अवैध निर्माण आम बात हो गई है। सरकारी भूमि को खूर्द-बूर्द करने के कई मामले सामने आये लेकिन इस दिशा में न तो सरकार और न ही स्थानीय प्रशासन ने आज दिन तक कोई विशेष प्रयास किए। इसी का परिणाम है कि सरकार भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण लगातार जारी है। जनपद हरिद्वार के रूड़की नगर के सिविल लाईन्स क्षेत्र में पूरी जमीन नजूल है जो राजस्व अभिलेखों में रूड़की अन्दर हदूद मौजे की खतौनी में वर्ग 15, उपवर्ग-2 में दर्ज है और यह भूमि वर्तमान समय में नगर निगम रूड़की के पास है। इसके बाद भी कुछ नेताओं और अफसरों की मिलीभगत से इसे खुर्द-बूर्द किया जा रहा है। एडवोकेट और पूर्व सभासद बृजेश त्यागी ने इस मामले को उठाते हुए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। श्री त्यागी ने इसके लिए सूचना के अधिकारी के तहत जानकारी मागी। जानकारी के अनुसार रूड़की सिविल लाईन्स की समस्त भूमि नगर निगम के नाम से है। यहां यह उल्लेख भी करना चाहेंगे कि नगर निगम का वार्षिक सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा किया जाता है, लेकिन इस मामले में नगर निगम उक्त नजूल रजिस्टर को जो जीर्ण-शीर्ण व फटे हाल में है को वार्षिक सत्यापन के समय डीएम से इसका सत्यापन भी नहीं करवाते हैं। इससे इस मामले में नगर निगम की भूमिका भी संदिग्ध नजर आती है। मामले में एक अन्य तथ्य भी सूचना के अधिकार के तहत सामने आया कि अवैध कब्जेदारों को चिन्हित करने के उद्देश्य से तहसील रूड़की प्रशासन और नगर पालिका रूड़की ने शासन के निर्देश पर वर्ष 1992-1993 में एक संयुंक्त सर्वे कराया। सर्वे की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि रूड़की में नजूल भूमियों/प्लांटों की संख्या उस समय 1466 थी जिसमें से 38 प्लाट चार दीवारी से घिरे खाली पड़े थे, जिसका क्षेत्रफल 55181.95 वर्गमीटर था। रिपोर्ट के अनुसार शेष 1428 नजूल प्लाटों पर अवैध निर्माण द्वारा अनाधिकृत व्यक्तियों का कब्जा था, जिनके नाम उक्त रिपोर्ट में अंकित है। इन 1428 नजूल भूखंडों पर अनाधिकृत कब्जों में 127696.46 वर्गमीटर भूमि पर व्यावसायिक कब्जे तथा 537851.33 वर्गमीटर भूमि पर आवासीय कब्जे मौके पर पाये गए। रिपोर्ट के अनुसार समस्त 1466 खाली प्लाट भूमि, आवासीय एवं व्यावसायिक निर्माण द्वारा अवैध कब्जों में कुल मिलाकर 720729.74 वर्गमीटर नजूल भूमि स्थित है। वर्तमान सर्किल रेट से उपरोक्त व्यावसायिक व आवासीय नजूल भूमियों की कुल कीमत 1002.94.68.162 रूपये ;एक हजार दो करोड़ चैरानवें लाख अडसठ हजार एक सौ बासठ रूपयेद्ध होती है। वही अगर वर्तमान बाजार मूल्य 35000 रूपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से इसका वर्तमान बाजार मूल्य 2765 करोड़ के आस-पास है।
विजेंद्र सिंह

शुभ समृ(ि की अभीप्सा पूर्ति का त्यौहार है, दीपावली

शुभ समृ(ि की अभीप्सा पूर्ति का त्यौहार है, दीपावली

बड़ी दिव्या दीपावली होगी इस वर्ष की। ईष मास की १ गते अर्थात शरद सम्पात अर्थात ठीक आश्विन संक्रान्ति के दिन अर्थात २३ सितम्बर २0१४, मंगलवार को इस संवत की दीपावली का त्यौहार बनता है। इसी दिन ठीक ८ बजे सूर्य की तुलार्क संज्ञक संक्रान्ति भी हो रही है। अस्तु, यह एक दिव्य संयोग है कि ठीक शरद सम्पात के दिन दीपावली का भी त्यौहार होगा।
चैत्र शुक्लपक्षारम्भ में ये दीपावली का त्यौहार होता है। शुक्लादि मास गणना क्रम में यह दिन आश्विन अमावश की रात्रि का किन्तु कृकृष्णादि के मास क्रम में कार्तिक की अमावस की रात्रि का होता है। निशीथ  व्यापिनी अमावश्या वाली रात्रि वाली तिथि ही दीपावली का त्यौहार होता है। मित्रो! वेद और पुराणों के अनुसार सम्पात युक्त इस दीपावली का माहात्म्य उजागर करने के उद्देश्य से कुछ विशेष कहने का मन है। ध्यान पूर्वक समझ कर कृतार्थ कीजियेगा।
शिव महापुराण में भगवान शिव का एक लोकोपकारी कथन इस प्रकार है -
तस्माद् दश गुण गेयं रवि संक्रमणे बुधाः। विषुवे तद् दशगुणमने तद् दशस्मृतम्।।
तात्पर्य है कि आम दिनों में पुण्य कार्य, यज्ञ, दान उपासनादि का जो लाभ होता है वही कार्य जब संक्रांति के दिन अर्थात् सामान्य संक्रांति ;क्रांतिवृत्त के समविभाजित द्वादश खण्डों में सूर्य जब वर्तमान से अगले खण्ड, जिसे कि राशि कहकर व्यक्त किया जाता है, में जाता है तो वह दिन संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है।द्ध में किया जाता है तो उसका फल डेढ गुणा अधिक होता है। वही कार्य जब संपात या विषुव ;यहाँ विषुव शब्द पर सभी लोग खास ध्यान दें क्योंकि विषुव शब्द से हट जाएंगे तो वैसाखी का अर्थ १४ अप्रैल की निरर्थक तिथि से भी जोड़ा जा सकेगा। लोग ऐसा न समझें अर्थात किसी को भी भ्रम न रह जाये, यही व्यवस्था इस श्लोक में विषुव या अयन शब्द से है।द्ध यहाँ कहा गया है कि सामान्य संक्रांति से भी विषुव और पुनः विषुव संक्रांतियों ;वसंत और शरद सम्पात की दो संक्रांतियांद्ध से भी श्ष्अयन संक्रांतियां ;दक्षिण और उत्तर अयन की दो संक्रांतियांद्धअधिक पुण्य प्रदायी होती हैं। शायद इसी लिए उत्तरायण या मकर संक्रान्ति सनातन वैदिक धर्मियों का सबसे बड़ा त्यौहार है। मैं स्वयं इस एक त्यौहार को बहुत खासतौर पर मनाता हूँ। मोटे तौर पर आप ये समझ लें कि सामान्य दिन की एक आहुति का मतलब एक ही आहुति किन्तु संक्रांति के दिन की इसी एक आहुति का मतलब, सम्पात वाली संक्रांति के दिन की एक आहुति का मतलब और अयन संक्रांति के दिन की इसी एक आहुति का मतलब १000 आहुतियों के बराबर हुवा।
अब अगर आप पञ्चाङ्ग को नहीं जानते हैं तो-
आप इतनी प्रभावी सन्धि बेलाओं ;संक्रांति स्वयं में एक सन्धि बेला होती है और ’’’’वेद में इन सभी संधि बेलाओंद्ध प्रातः, सायं, पूर्णिमा, अमावस, मास संक्रांति, )तु संक्रान्ति ;जिस दिन )तु बदलती है द्ध अयन संक्रांति। जिस दिन अयन बदलता है और अंततः वर्ष अर्थात संवत की सन्धि जिस दिन नव संवत्सर शुरू होता है को नहीं जान पाएंगे और अगर आप पंचांग के बारे में गलत जानकारी रखते है या आजकल उपलब्ध तमाम गलत ;सत्य से भटके हुएद्ध पंचांगों पर चलते है तो इन दोनों ही स्तिथियों में आपको इन महत्वपूर्ण संधिबेलाओं की जानकारी भी या तो गलत होगी या होगी ही नहीं। इस से क्या हुआ? हुवा ये कि आप अपने पुण्य के बहुत बड़े कदम से, एक बार के लिए नहीं, हमेशा हमेशा के लिए वंचित रह जाते हैं। क्या ऐसा होना चाहिए? भाइयो और बहिनो ! हमारे नित्य कर्मों में संध्या का सर्वोपरि महत्व है। जिस तरह श्र(ा की कार्मिक अभिव्यक्ति को श्रा( कहते हैं उसी तरह सन्धि की लिए जो कार्य हम करते हैं उसको सन्ध्या कहते हैं। संधि बेला को जानना चाहिए और संध्या को करना चाहिए।
आप सभी को इस महा पुण्य काल के महापर्व की मैं अग्रिम शुभ कामनाएं देता हूँ। स्मरण रखें कि श्री सूक्त के मन्त्रों से सविधि यज्ञ पूर्वक इस त्यौहार को सश्र(ा मनौती प्रदान करनी है। वैदिक पंचांग के अनुसार यही दिन वास्तविक दीपावली का दिन है। यथा सामर्थ्य शु( सरसों के तेल से या घृत से दीप प्रज्ज्वलित करें। मैंने स्वयं इस दिन पर विशु( स्वदेशी अर्थात दीपक-प्रकाश व्यवस्था की ही जगमगाहट से अपना घर प्रकाशित रखने का निश्चय किया है।
विधाता ने जो ज्ञान मुझे दिया है उसका सदुपयोग करते हुए मैंने बड़े परिश्रम और लगाव से आप के और अपने भले के लिए या अनुस्मारक ;रिमाइंडरद्ध लेख आप ही को अर्पित किया है। अब हम स्वयं अपना भला चाहते हैं या नहीं ये तो हम पर ही निर्भर करता है।
संपादक
श्री मोहनकृति आर्ष तिथि पत्रक