गुरुवार, 9 अप्रैल 2015

चारधाम यात्रा का टिहरी से हुआ गणेश





भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के लिए निकाला तिलों का तेल
 राज परिवार की मौजूदगी में नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में गुरुवार सुबह बदरीनाथ की पूजा-अर्चना टिहरी की राजरानी माल्या लक्ष्मी शाह के साथ सुहागिन महिलाओं ने भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के लिए तिल का तेल निकाला। नरेंद्र नगर से देर शाम गाडू घड़ा ऋषिकेश के लिए रवाना कर दिया गया। गुरुवार को राजमहल में सुबह पं. संपूर्णानंद जोशी, पं. कृष्ण प्रसाद और पं. हेतराम थपलियाल ने विधिविधान के साथ बदरीनाथ की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद महारानी और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने तिलों का तेल निकालने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद करीब 60                     सुहागिन महिलाओं ने तिलों का तेल निकाला। गाडू घड़ा में भरकर महाराजा मनुजयेंद्र ने परंपरानुसार श्री बदरीनाथ धार्मिक केंद्रीय पंचायत को सौंपा गया। शाम करीब 9 बजे विधिविधान से पूजा-अर्चना और भोग के बाद गाडू घड़ा यहां से रवाना हुआ। इस अवसर पर महाराजा पुंछ, डिमरी धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष ज्योतिष डिमरी, सचिव महेश डिमरी, सह सचिव भास्कर डिमरी, शिव प्रसाद डिमरी, विनोद डिमरी, राकेश डिमरी राकूडी और डा भवनेश्वर प्रसाद डिमरी उपस्थित थे।
केदारनाथ पहुंची मंदिर समिति की 50 सदस्यीय टीम 
 बद्री-केदार मंदिर समिति की 50 सदस्यीय टीम केदारनाथ पहुंची टीम यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में जुटेगी। आगामी 24 अप्रैल को खुलने जा रहे भगवान केदारनाथ के कपाट को लेकर मंदिर समिति ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर समिति की 50 सदस्यीय टीम ने देर रात्रि विश्राम गौरीकुंड में किया। गुरुवार को सुबह टीम गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हुई और दोपहर बाद केदारनाथ पहुंच गई। टीम में दो इंजीनियर, दो सुपरवाइजर, तीन चौकीदार, दो क्लर्क समेत कई मजदूर शामिल हैं। मंदिर समिति के अधिकारियों की देखरेख में मंदिर परिसर से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, मंदाकिनी पुल से केदारनाथ मंदिर तक साफ-सफाई भी की जाएगी। इस दौरान मजूदर भोगमंडी का एवं अस्थायी शौचालयों का निर्माण करेंगे ताकि यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न आए। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि समिति की टीम केदारनाथ पहुंच गई है, जो शुक्रवार से अपने कार्यो में जुट जाएगी। इस टीम में सहायक अभियंता गिरीश देवली, प्रशासनिक अधिकारी बचन सिंह रावत, युद्ववीर पुष्ववाण, गजानन त्रिवेदी, धर्मानंद सेमवाल, अनुसूया त्रिवेदी, प्रमोद कैशिव, अवनीश रावत शामिल हैं।

चारधम यात्राः अंध्ेरे में उजाले की आस


उप्रदेश सरकार उत्साहित पर मौसम का मिजाज कर रहा परेशानियां खड़ी 
उस्थानीय लोगों को है इस साल यात्रा अपने चरम पर चलने की उम्मीद
उचारधम के यात्रा मार्गों की स्थिति में नहीं हुआ कोई खास  बदलाव
संतोष बेंजवाल
 उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा का शोर है। शोर आखिर हो भी क्यों न, चारधम यात्रा प्रदेश में आर्थिकी की रीड़ है। इस यात्रा से लाखों लोगों का सीध रोजगार जुड़ा है। 2013 में आपदा झेल चुके सैंकड़ो होटल मालिकों और दुकानदारों को चारधम यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं। उत्तराखंड राज्य में हकीकत यह है कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों और यात्रा रूटों पर दुर्भाग्य से कोई खास बदलाव नहीं है। बदलाव है तो सिपर्फ और सिपर्फ सरकारी आंकड़ों में। आज नहीं तो कल हमें सच स्वीकारना ही होगा। हमें स्वीकारना होगा की हम न सिस्टम के काम करने के तौर-तरीके बदल पाए न प्रदेश के हालात बदल पाए। उलटे घटाटोप अंध्ेरे में उजाले की आस लगाये बैठे लोगों को भी हमने नाउम्मीदी की खाइयों में धकेल दिया। दूसरी ओर, अगर इस बार सरकार के अभी तक के जारी आंकडों पर नजर दौढ़ाएं तो इस बार उम्मीद नजर आ रही है दरअसल, चारों धम में व्यवस्थाएं अभी भी सामान्य नहीं हो पाई हैं। केदारनाथ सरकार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न तो बना, लेकिन हालात अभी भी बेहद खराब हैं। राजमार्गों के हालात में कोई आशाजनक सुधार दूर दूर तक नजर नहीं आता। रूद्रप्रयाग-गौरीकुंड, )षिकेश- बदरीनाथ, गंगोत्राी और यमनोत्राी हाइवे से गुजरना कुछ ऐसा है, जैसे मौत की गलियों से गुजरना। यह सत्य है अगर आपको इससे रूबरू होना है तो इन स्थानों के डेंजर जोन से गुजरिये अपने आप आपको पता चल जाएगा। उत्तराखंड के चारधम की यात्रा इस माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। वर्ष 2013 में आयी हिमालयी सुनामी ने उत्तराखंड की आर्थिकी की कमर तोड़ दी थी। हिमालयी सुनामी का सबसे ज्यादा खामियाजा उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्रा के निवासियों को उठाना पड़ा। चारधम पर अपनी आर्थिकी  चलाने वाले यहां के वासिंदों के लिए इस हादसे ने झकझोर कर रख दिया। दो साल मुपफलीसी में जीने के बाद इस साल शुरू होने वाली चारधम यात्रा से लोगों की उम्मीदों को पंख लगने की उम्मीद है। एक ओर जहां सरकार चारधम यात्रा को लेकर उत्साहित है वही मौसम की बेरूखी से लोग सहमे-सहमे हैं। हालांकि सरकार की अभी तक की कागजी तैयारी से उम्मीद की जा रही है कि इस साल चारधम यात्रा अपने चरम पर रहेगी, लेकिन मौसम को लेकर सरकार और जनता आशंकित नजर आ रही है। उत्तराखंड अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से उबर रहा है और अपने तीर्थाटन/पर्यटन क्षेत्रा को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीदें सालाना चारधाम यात्रा को मिलने वाली अच्छी प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक तीर्थाटन/पर्यटन पर टिकी है। यहां हिंदुओं के चार प्रमुख तीर्थस्थान केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्राी और यमुनोत्राी ;चार धमद्ध हैं जहां हर साल भारी संख्या में श्र(ालु पहुंचते हैं। तीर्थयात्रियों की आमद से गढ़वाल क्षेत्रा के लोगों के साथ आसपास के राज्यों के लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलते हैं। वर्ष 2013 में आयी हिमालयी सुनामी के बाद हजारों लोगों के हाथ से रोजगार छिन गया था, लेकिन इस बार हजारों लोगों को रोजगार की उम्मीद है। इस साल चारधम यात्रा में आने वाले यात्रियों की संख्या को लेकर सरकार उत्साहित है। केदारनाथ और बदरीनाथ धम यात्रा शुरू करने को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार और आश्वस्त दिख रही है। जबकि गंगोत्राी और यमुनोत्राी यात्रा मार्गों को पिफलहाल बेहतर नहीं मान रही है। लगातार हो रही बारिश, बपर्फबारी और ग्लेश्यिर की वजह से इन यात्रा मार्गों की मरम्मत में दिक्कतें आ रही है। बावजूद सरकार 20 अप्रैल तक सड़क मार्ग और अन्य कमियों को पूरा करने का दावा कर रही है। तीर्थाटन और पर्यटन मंत्राी दिनेश ध्नै ने मंगलवार को यात्रा से जुड़े विभागों के आलाध्किारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। सरकार की मानें तो यात्रा शुरू होने से पहले चारों धम तक सड़क, वहां बिजली की व्यवस्था, खानपान और यात्रियों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। चारधाम यात्रा की निगरानी कर रहे अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि चारों धम तक सड़क का नेटवर्क 15-20 दिनों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी यु(स्तर पर काम कर रही है।