रविवार, 7 दिसंबर 2014

शीतकालीन गद्दीस्थलों में देवदर्शन

उत्तराखंड के चारधामः शीतकालीन गद्दीस्थलों में देवदर्शन

उत्तराखण्ड के सुप्रसि( चारधामों से देव-डोलियाँ शीतकाल के लिए अपने विश्राम स्थलों में पहुंच गयी है। अब शीतकाल के छः माह इन्हीं धामों में भगवान बद्री विशाल, बाबा केदार, मां गंगा और मां यमुना की विधिवत पूजाएं सम्पादित हो रहीं हैं। प्राचीन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन पवित्र धामों की पूजाएं मानव तथा देवताओं द्वारा बारी-बारी से की जाती हैं। इसलिए छः माह के अंतराल के बाद पूजाओं का क्रम परिवर्तित कर दिया जाता है। एक दूसरे के साथ तारतम्य बना रहे इसलिए उत्सव मूर्तियाँ मुख्य मंदिरों से शीतकालीन गद्दीस्थल में लाई जाती है जिससे मानवों को अपने आराध्यों को पूजने और देखने का अवसर प्राप्त होता है। डोलियों के अपने विश्राम स्थलों पर पहुंचने के साथ ही शीतकालीन चार धाम यात्रा की विधिवत शुरूआत हो चुकी है। चारधाम यात्रा के साथ यहां पर्यटन की दृष्टि से भी शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी पर केंद्रित दीपक बेंजवाल का यह विशेष आलेख।                  संपादक





उत्तराखंड के चारधामों के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल भी चारधामों की तरह ही पवित्र और गहरी लोकमान्यताओं से जुड़े हैं। धर्मग्रन्थों में इन शीतकालीन गद्दीस्थलों की महत्ता का सुन्दर वर्णन प्राप्त होता है। छः माह के प्रवास में यही गद्दीस्थल मुख्य मंदिर की तरह आस्था की पवित्र डोर को प्रवाहित करते रहते है।आपदा की दृष्टि से भी शीतकाल में यात्रा बरसात के महीनों से अधिक सुरक्षित माना जा रहा है। अधिकतर गद्दीस्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र से पर्याप्त दूरी पर है अंौर पूरे वर्षभर यहाँ मानवीय आबादी निवास करती है। सरकार यातायात तथा आवास की अच्छी व्यवस्था करें तो तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया जा सकता है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह समय पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ को छोड़कर अन्य गद्दीस्थलों में बर्फवारी का आंनद भी लिया जा सकता है।
ऊखीमठ में श्री केदारनाथ-ऊखीमठ बाबा केदार का शीतकालीन गद्दीस्थल है। रूद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से महज 30 किमी की दूरी पर स्थित इस स्थान की खूबसूरती देखते ही बनती है। धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक परम्पराओं को अपने आँचल में समेटे केदारघाटी के मध्य हिमालयी भू-भाग में बसा ऊखीमठ अनादिकाल से साधना एवं आस्था का केन्द्र रहा है। यह स्थान जहाँ धर्मिक गाथाओं से ओतप्रोत है, वहीं प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण होने के कारण मनोहारी भी है। ऊखीमठ नागपुर परगने के मल्ला कालीफाट में मन्दाकिनी के बायें तट पर एक ऊँची पहाड़ी की गोद में    1311 मीटर ऊँचाई पर बसा है। बाणासुर की कन्या ऊषा की तपस्थली होने के कारण ही इसे ऊषामठ कहा गया। ऊषा का गढ़वाली भाषा में उच्चारण ऊखा और इसी कारण से ऊषामठ ऊखामठ अर्थात वर्तमान में ऊखीमठ नाम से प्रसि( है। शीतकाल के छः माह भगवान केदारनाथ का पूजा-अर्चना ऊखीमठ के आंेकारेश्वर मन्दिर में की जाती है। यही पर रावलों का भव्य निवासगृह एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति का कार्यालय भी मौजूद है। वैदिक साहित्य में ऊखीमठ का एक नाम मान्धाता भी है। स्कन्द पुराण के केदारखण्ड के 19 वें अध्याय के कुवलाशव के वंश वर्णन के श्लोक संख्या एक से छह में सतयुग के महाप्रतापि राजा कुवलाशव की पांचवी पीढ़ी में यौवनाश्व नाम से मान्धता वर्णन मिलता है। माँ की कोख से पैदा न होने के कारण बालक का नाम    मान्धाता रखा
गया। समय रहते मान्धाता चक्रवती सम्राट बना और सुखपूर्वक गृहस्थ आश्रम के उपरांत हिमालय की गोद में आकर ऊखीमठ में भगवान शंकर की तपस्या में लीन हो गया। राजा मांधता की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शंकर ने उन्हें ओंकारेश्वर रूप में दर्शन दिए और वरदान मांगने को कहा। जिस पर राजा मांधता बोले की प्रभु आपको विश्व कल्याण व भक्तों के उ(ार के लिए यहीं निवास करना होगा। तब से लेकर वर्तमान समय तक भगवान शंकर यहीं पर आंेकारेश्वर रूप में तपस्यारत हंै। इसी कारण इस स्थान को मान्धता नाम से भी जाना गया है। आज भी केदारनाथ की बहियों का प्रारंभ जय मान्धता से होता है।
पूजा व्यवस्था- ओंकारेश्वर मंदिर में प्रातः एवं सांयकालीन पूजाए होती है। प्रातःकाल में भगवान का जलाभिषेक व श्रृगांर किया जाता है। जबकि सायं को आरती की जाती है। मंदिर का पुजारी केदारनाथ के रावल द्वारा नियुक्त दक्षिण भारतीय लिंगायत होता है।
 तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर समिति के वेदपाठी व आचार्य भी यहाँ तैनात होते है।
कैसे पहुंचे - देश की राजधानी दिल्ली से ऊखीमठ की दूरी 405 किमी है। दिल्ली से हरिद्वार, )षिकेश, देवप्रयाग,  रूद्रप्रयाग होते हुए ऊखीमठ पहुंचा जा सकता है। नगर से एक छोटी सड़क मुुख्य मंदिर को जाती है।
जाश्षीमठ-पाण्डुकेश्वर में श्री बदरीनाथ-जोशीमठ-पाण्डुकेश्वर भगवान बद्रीविशाल का शीतकालीन गद्दीस्थल है। नवम्बर माह में बदरीनाथ के कपाट बंद होने पर भगवान कुबेर व उ(व जी चलविग्रह मूर्तियाँ शीतकालीन पूजा के लिए पाण्डुकेश्वर लायी जाती है। जबकि शंकराचार्यजी की गद्दी को जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में रखा जाता हैं। मंदिरों के हर प्राचीन शहर की तरह जोशीमठ भी ज्ञानपीठ है जहाँ आदि गुरू शंकराचार्य ने भारत के चार मठों के पहले मठ ‘ज्योर्तिमठ’ की स्थापना की। यहीं उन्होंने शंकर भाष्य ग्रंथ की रचना की जो सनातन धर्म के  सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक   है। पैनखंडा परगना मंे समुद्रतल से साढ़े छह हजार फीट की       ऊँचाई पर स्थित जोशीमठ के कण-कण   में आध्यात्मकिता की छाप मिलती है। भगवान विष्णु से इस नगरी का संबध पुराकल से अनेक दुर्लभ मान्यताए लिए है।   नगर के बीचों-बीच    स्थित नृसिंह मंंिदर         वैष्णव सभ्यता   का प्रमुख तीर्थ  है। नृसिंह       मंदिर में
भगवान विष्णु शालीग्राम शिला में श्यामल व सुखासन में बैठी मुद्रा में है। नृसिंह को विष्णु का अवतार माना जाता है। जिन्हें दूधाधारी नृसिंह के नाम से भी जाना जाता है। पाण्डुकेश्वर अलकनन्दा के पावन तट पर बसा हुआ प्रमुख धार्मिक तीर्थ है। यहाँ भगवान बदरीविशाल साक्षात योगध्यान अवस्था में विराजमान हंै। शीतकाल में भगवान बद्रीनाथ के प्रतिनिधि उ(व जी एवं कुबेर जी                                 चलविग्रह मूर्तियाँ यहाँ लाई जाती हंै, जिससे मंदिर के दर्शनों का फल दुगणित हो जाता है। मंदिर                        सालभर खुला रहता है, यहाँ डिमरी ब्राह्मणों द्वारा नियमित पूजाए की जाती है। तिब्बत-चीन सीमा के कारण यह सीमांत के व्यापार का पुराना                               परम्परागत बाजार होने के साथ-साथ बदरीनाथ, औली तथा नीति घाटी का केन्द्र बिन्दु होने के कारण जोशीमठ एक महत्पूर्ण पर्यटन स्थल है,                                     जहाँ वर्षभर पर्यटकों का जमावाड़ा लगा रहता है। शीतकाल में जोशीमठ के नजदीक स्थित                                           ‘औली’ में अन्र्तराष्ट्रीय स्तर की विंटर गेम्स ‘हिमक्रिड़ाएँ’ आयोजित की जाती हैं।                                             इस दृष्टि से भी जोशीमठ शीतकालीन यात्रा की संभावनाओं में सबसे अधिक आय वाला                        स्थान बन सकता है।
कैसे पहुंचे -जोशीमठ-पाण्डुकेश्वर पहुंचने के लिए दिल्ली से सड़क द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस स्थान पर रहने, खाने की अच्छी सुविधाए उपलब्ध हैं।
मुखबा ;मुखवासद्ध गांव में माँ गंगा-मुखबा गाँव जिसे मुखवास गांव भी कहते हैं, हिन्दुओं के लिए बड़ा धार्मिक महत्व रखता है। शीतकाल में माँ गंगा की भोगमूर्ति को इस गाँव में लाया जाता है। मुखबा में गंगोत्री मंदिर जैसा ही मंदिर निर्मित है। यह गांव में गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों का मूल गांव भी है, और वही इस मंदिर में माँ गंगा की नियमित पूजाए सम्पादित करते है। लंबे समय से तीर्थ पुरोहित मुखबा गांव को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की मांग करते रहे है। लेकिन इस दिशा में कभी ठोस प्रयास हुए ही नहीं है। बीते वर्ष उत्तरकाशी से हर्शिल होते आठ किमी की कच्ची सड़क काटी गई है। जिस पर वाहन चलाना जोखिम भरा है। इस मार्ग के उपयोग के लिए स्थानीय टैक्सी चालकों की मदद लेनी आवश्यक है। दिसम्बर के अंत तक मुखबा को जाने वाली यह सड़क पूरी तरह बर्फ से ढक जाती है। जिससे आवाजाही बिल्कुल ठप्प हो जाती है। गांव में आवास, भोजन, बिजली व संचार जैसी बुनियादी सुविधाए अभी भी कामचलाऊ हालत में है जिन्हें सुधारे जाने की आवश्यकता है। मुखबा के पास धराली और हर्षिल दर्शनीय स्थल है।
कैसे पहुंचे- जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 75 किमी और )षिकेश से 180 किमी0 की दूरी तय कर मुखबा गांव पहुंचा जा सकता है। हर्षिल तक सड़क अच्छी हालत में है। हर्षिल से आठ किमी की कच्ची सड़क मुखबा को जोड़ती है।
खरसाली गांव में माँ यमुना-खरसाली माँ यमुना का शीतकालीन प्रवास है, जिसे ‘खुशीमठ’ भी कहा जाता है। यमुना जी के तट पर बसे खरसाली गांव को माँ यमुना का मायका भी माना जाता है जहाँ उनके भाई शनि देव का मंदिर भी है। यह गांव यमुनाजी के पुरोहितों का गांव है जो यमुनोतरी और खरसाली में माँ यमुना की पूजाए सम्पादित करते हंै। गांव में दो मुख्य मंदिर है पहला शनि देव का है, जो उत्तराखण्ड का इकलौता शनि मंदिर है। किलेनुमा परम्परागत पहाड़ी शिल्प में बने 16 कमरों वाले चार मंजिले मन्दिर में शनि देव की चल मूर्ति की पूजा अर्चना की जाती है। गांव में एक अन्य छत्र शैली का मन्दिर भी है जहाँ शनि देव की डोली रखी जाती है। यहाँ एक शिला के रूप में शनि देव की अचल मूर्ति भी स्थापित है। शनि तीर्थ के पुजारियों तथा शनि अष्टक जैसे प्राचीन ग्रंथों पर विश्वास करें तो यहां तीन दिन पूजा अर्चना करने से शनिदेव भक्तों को कष्टों से छुटकारा दिला देते हैं। दशरथ कृत शनि अष्टक के पांचवे श्लोक में कहा गया है कि ‘प्रयाग कुले यमुना तटे वा सरस्वती पुण्य जले गुहाय, यो योगिनां ध्यान गतो अपि सूक्ष्म तस्मे नमः श्री रवि नन्दनाय’।
 सावन संक्रान्ति को खरसाली में तीन दिवसीय शनि देव मेला लगता है, मन्नत पूरी होने पर श्र(ालु शनि देवता की डोली को चारधाम यात्रा पर भी लेकर जाते है। एक मंदिर माँ यमुना का है जहाँ यमुनाजी की भोग मूर्ति स्थापित की जाती है। जिसके                           पुजारी यमुनोत्री मंदिर के रावल हंै। माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास के साथ-साथ राज्य के इकलौते शनि मंदिर के कारण वर्षभर श्र(ालु यहाँ आते रहते है। यमुना जी की घाटी में बसा यह क्षेत्र                           प्राकृतिक सुंदरता का खजाना लिए है। यदि शासन-प्रशासन इसका उचित प्रचार-प्रसार करें तो यात्री और बड़ी संख्या में पर्यटक व श्र(ालु यहां पहुंच सकते हैं।
कैसे पहुंचे - हरिद्वार से बाया )षिकेश होते बड़कोट, जानकीचट्टी होते हुए 222 किमी का सफर कर खरसाली पहुंचा जाता है। एक दूसरा रास्ता देहरादून-मसूरी-नैनबाग-बड़कोट होते हुए भी है। इस मार्ग से विश्वप्रसि( पर्यटक स्थल मसूरी के भी दर्शन किए जा सकते हैं।

पाण्डुकेश्वर में यज्ञोपवीत, त्रियुगीनारायण
में विवाह

 शीतकाल पर्यटन एवं चार धाम यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड सरकार ने लुभावने धार्मिक पैकेज घोषित करने जा रही है। आॅफ सीजन में भगवान बदरीविशाल के दर्शन को आने वाले यात्रियों के लिए पाण्डुकेश्वर मंदिर में यज्ञोपवीत संस्कार व बाबा केदार के दर पर मत्था टेकने वालों के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह संस्कार की मुफ्त सुविधा मुहैया करवाई जायेगी। इस धार्मिक पैकेज की खासियत यह है कि ये संस्कार बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर के धर्माधिकारियों व वेदपाठियों की मौजूदगी में होंगे जिनका आयोजन श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति करेगी। इसके अलावा गंगोत्री व यमुनोत्री की शीतकालीन यात्रा के धार्मिक पैकजों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है ताकि धार्मिक संस्कारों के रियायती पैकेज की डोर भक्तों को देवभूमि की ओर खीच सकें। धर्मशास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के धाम में यज्ञोपवीत ;जनेऊद्ध संस्कार का काफी महत्व होता है, लिहाजा शीतकाल में बदरीविशाल के दर्शन को आने वाले भक्तों के लिये पाण्डुकेश्वर स्थित योगधाम बदरी मंदिर में इस महत्वपूर्ण संस्कार को मुफ्त करने का प्रस्ताव रहेगा। जबकि बाबा केदार के भक्तों को केदारघाटी में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह संस्कार का निशुल्क धार्मिक पैकेज उपलब्ध करवाया जायेगा। दरअसल धार्मिक मान्यता है कि त्रियुगीनारायण मंदिर में ही त्रेतायुग में भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। विवाह के दौरान देवताओं ने अपनी शक्ति से वेदी में विवाह अग्नि पैदा की थी जो आज भी प्रज्जवलित है। इसी कारण मंदिर में विवाह बधंन में बंधना अति शुभ व सौभाग्य माना जाता है।

उठाणों वक्त ऐगो...

उठा जागा उत्तराखंडियो, सौं उठाणों वक्त ऐगो...


उत्तराखंड राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि उत्तराखण्डी लोकगीतों के सर्वशिरोमणि श्री नरेन्द्र सिंह नेगी पद्म पुरस्कार के लिए चयनित नहीं हुआ यह क्यों आज कोई बता दे क्या उनकी साधना में कोई कमी रह गई यहा फिर कुछ ओर?
उत्तराखंड के लिए उनके योगदान को आज भूला नहीं जा सकता है क्योंकि उन्होंने सामाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे शराब, भ्रष्टाचार, बलिप्रथा, अंधविश्वास जैसे मुद्दों पर कई गीत लिखे और इनको समाज से समूल उखाड़ फेंकने का प्रयत्न किया। पर्वतीय प्रदेश होने के नाते उत्तराखण्ड में प्राकृतिक संसाधनों का अनावश्यक दोहन और जल, जंगल और जमीन की रक्षा हेतु नेगी जी ने अपने विभिन्न गीतों के माध्यम से समय समय पर लोगों तक सदेंश पहुंचाया। उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी समस्या ष्पलायनष् और उससे होने वाले दर्द को नेगी जी ने जिस आत्मीयता और भावों से अपने गीतों के माध्यम से उकेरा और लोगों तक पहुंचाया उसे कोई विरला ही कर सकता है। अलग प्रांत उत्तराखण्ड की मांग में उठा उत्तराखण्ड आंदोलन भी नेगी जी के गीतों से अछूता नहीं रहा.. क्यों भूल गये क्या ष्उठा जागा उत्तराखंडियो, सौं उठाणों वक्त ऐगो...ष् और ष्भैजी कख जाणा छा तुम लोग, उत्तराखंड आंदोलन मा...ष् गीतों को जो उस दौरान बच्चों बच्चों की जुबान पर रहते थे। इतना ही नहीं उस समय उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा आदोंलनकारियों के दमन और बर्बरता के विरोध में नेगी जी ने हर उत्तराखण्डी की भावनाओं और दुख को ष्तेरा जुल्मों कौ हिसाब चुकौंल एक दिन...ष् गीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया।
बता दें कि उत्तराखण्डी लोकगीतों के सर्वशिरोमणि नरेन्द्र सिंह नेगी जिनका नाम लिये बिना आज उत्तराखण्डी गीत और संगीत का परिचय अधूरा है, ने सन् 1974 में गढ़वाली लोकगीत और स्वरचित गीत गायन प्रारंभ किया था। वर्ष 1978 में उनकी गीतयात्रा आगे बढ़कर आकाशवाणी लखनऊ और आकाशवाणी नजीबाबाद के माध्यम से लोगों के दिलों तक पहुंचने लगी। ये वो समय था जब रेडियो ट्रांजिस्टर का प्रयोग अपने चरम पर था और उत्तरप्रदेश का यह पर्वतीय क्षेत्र अपनी कई समस्याओं से जूझ रहा था। ऐसे में श्री नेगी जी ही थे जिन्होने सामाजिक मुद्दों को उठाकर हम पहाड़ी लोगों के अन्दर सोये हुये उदासीनता के पहाड़ को जगाना शुरु किया।
नेगी जी ने सामाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे शराब, भ्रष्टाचार, बलिप्रथा, अंधविश्वास जैसे मुद्दों पर कई गीत लिखे और इनको समाज से समूल उखाड़ फेंकने का प्रयत्न किया। पर्वतीय प्रदेश होने के नाते उत्तराखण्ड में प्राकृतिक संसाधनों का अनावश्यक दोहन और जल, जंगल और जमीन की रक्षा हेतु नेगी जी ने अपने विभिन्न गीतों के माध्यम से समय समय पर लोगों तक सदेंश पहुंचाया। उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी समस्या ष्पलायनष् और उससे होने वाले दर्द को नेगी जी ने जिस आत्मीयता और भावों से अपने गीतों के माध्यम से उकेरा और लोगों तक पहुंचाया उसे कोई विरला ही कर सकता है। अलग प्रांत उत्तराखण्ड की मांग में उठा उत्तराखण्ड आंदोलन भी नेगी जी के गीतों से अछूता नहीं रहा.. क्यों भूल गये क्या ष्उठा जागा उत्तराखंडियो, सौं उठाणों वक्त ऐगो...ष् और ष्भैजी कख जाणा छा तुम लोग, उत्तराखंड आंदोलन मा...ष् गीतों को जो उस दौरान बच्चों बच्चों की जुबान पर रहते थे। इतना ही नहीं उस समय उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा आदोंलनकारियों के दमन और बर्बरता के विरोध में नेगी जी ने हर उत्तराखण्डी की भावनाओं और दुख को ष्तेरा जुल्मों कौ हिसाब चुकौंल एक दिन...ष् गीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। होते करते उत्तराखण्ड बना, नये राज्य के निर्माण के बाद नेगी जी ने पुनरू उत्तराखण्डियों को जागृत किया और अपने गीतों के माध्यम से सभी पहाड़ी भाई-बन्धुओं को मिलजुल कर भाईचारे और एकता से रहने का संदेश दिया।
नेगी जी ने जब देखा कि विकास के जिन स्वर्णिम स्वप्नों के साथ नये राज्य का सृजन किया गया था वे भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के पाटों के बीच पिसती जा रहें हैं, तो उन्होने अपने गीतों के माध्यम से हमें सत्ता और राजनैतिक गलियारों के अन्दर की वास्तविकता और कई अपसंस्कृतियों से अवगत कराया.. और फिर उसके बाद पर्वतीय क्षेत्रों की उपेक्षा ष्सब्बि धाणि देहरादूण..ष्, चुनाव के समय मतदाताओं से सचेत रहने की अपील ष्हाथन हुसकी पिलाई, फूलन पिलाई रम..ष्, नेताओं की महत्वाकांक्षांयें ष्नेता बणि दिखोलू रे.. ष् और उसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री पर व्यंग्य ष्कलजुगी औतारी रे नौछमी नारैणा...ष्, योजनाओं में भ्रष्टाचार और कमीशन का खेल ष्अब कतगा खैल्योष् जैसे गीतों से कई बार जनता-जनार्दन को कुंभकरणी नींद से जगाने का प्रयास किया.लेकिन उनके प्रयासों में कमी रह गई.. हमने उनके गीतों पर सीटियां और तालियां तो बहुत बजायी.. डांस भी बहुत किया... लेकिन हम उत्तराखण्डी ना तो उनके गीतों का मर्म समझ सके और ना उन गीतों की वेदना.. ना तो पलायन रूका ना गलियों मुहल्लों मे पनपती राजनीति और उससे होने वाले आपसी द्वेष... ना शराबखोरी, ना भ्रष्टाचार, ना लोगों में प्रेम भाईचारा स्थापित हो पाया और ना हक-हकूक की लड़ाई के लिये आवाज बुलंद करने की हिम्मत..
26 जनवरी पर दिये जाने वाले पद्म सम्मान के लिये इस बार जो सात नाम भारत सरकार को भेजे गये हैं, उनमें पहाड़ के सबसे बड़े गायक नरेंद्र सिंह नेगी जी का नाम नहीं है। इस सूची में ऐसे-ऐसे नाम हैं जिनकी संस्तुति पहले भी कई-कई बार की जा चुकी है। अब पद्म पुरस्कार की बात चली है तो एक बात और बता दूं की वर्ष 1970 में जन्मे नवाब साहब उस समय ए, बी, सी, डी सीख रहे थे जब नेगी जी ने सन् 1974 में गढ़वाली लोकगीत गाना प्रारंभ किया था... जब नवाब साहब की कई फिल्में एक के बाद एक करके पिट रही थी उस समय श्री नेगी जी अपने गीतों से लोगों को जागृत कर रहे थे... बात केवल नवाब साहब की नहीं है फेहरिस्त बहुत लम्बी है.. नेगी जी के व्यक्तित्व और उनकी पहचान के आगे सभी पुरस्कार बहुत छोटे हैं और ऐसा नहीं है कि पद्म पुरस्कार से नेगी जी का कद बहुत ऊंचा हो जायेगा, लेकिन नेगी जी उन लोगों में से हैं जिनके हाथों में पहुंचने के लिये पद्मश्री, पद्मभूषण एवं पद्म विभूषण जैसे पुरस्कार बनाये जाते हैं।
हालांकि नरेंद्र सिंह नेगी जी ने पहाड़ की संस्कृति के लिये इतना काम किया है ।
Vinay KD, Dehradun
.
चित्र साभार : श्री कुम्मी घिल्डियाल जी, नई टिहरी
.