गुरुवार, 23 अप्रैल 2015

आज खुलेंगे केदारनाथ धम के कपाट


 विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को तय समय सुबह खुलेगे। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह का उदाहरण इस बात से मिलता है कि बाहरी राज्यों के २७ श्रद्धालुगण भी केदारनाथ पहुंचे। वहीं यहां दून से सात विकलांगो के दल को मुख्यमंत्री की ओर से केदरधाम के लिए रवाना किया गया। उधर कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को धाम के कपाट खुलने के पहले दिन भगवान केदार के द्वार पर मत्था टेकेंगे। केदारनाथ धाम की यात्रा के उद्देश्य से राहुल गांधी गुरूवार दोपहर १२.०५ पर जॉलीगं्राट एयरपोर्ट पर पहुंचे। चार्टर प्लेन से आए राहुल गांधी कुछ देर विश्राम के बाद विमान से गौरीकुण्ड की ओर रवाना हुए। उल्लेखनीय रहे कि भाजपा नेताओं ने यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर खामियां निकालते हुए गृह मंत्री से मुलाकात की। वहीं राहुल की इस यात्रा को भाजपा के सवालों का जवाब देना माना जा रहा है। उधर बाबा केदार की डोली गुरूवार को सुबह गौरीकुण्ड से केदारधाम की ओर रवाना हुई। बाबा की यह उत्सव डोली सैकड़ों श्रद्धालुओं संग देर रात तक केदारधाम पहुंच जाएगी। केदारधाम के दर्शन को प्रथम पड़ाव ऋषिकेश से भी श्रद्धालुओं की बसें रवाना किए जाने की खबर रही। वहीं मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगडऩे की संभावना जताई है। विभाग की ओर से साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फवारी की संभावना जताई है। मौसम के मिजाज को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हर एतिहाती कदम उठाने के दावे किए हैं। बताया गया कि लिनचौली के बाद केदारधाम तक रास्ते में पड़ी बर्फ को हटाने का काम दिनरात चल रहा है। हालांकि काफी आगे तक बर्फ हटा ली गई है। बाकी बचा काम जल्द पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम की दूरी १६ किलोमीटर बताई जाती है, जबकि लिनचौली से छह किलोमीटर की दूरी श्रद्धालुओं को पैदल ही तय करनी पड़ती है। गुरूवार दोपहर राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर ने गौरीकुण्ड में लैण्ड किया। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी लिनचौली से पैदल ही भगवान केदार के दर्शन को रवाना होंगे। यहां जॉलीग्रांट एयर पोर्ट पर राहुल के स्वागत में सीएम हरीश रावत, वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश समेत अन्य मौजूद रहे। कांगे्रसी सूत्रों की माने तो राहुल के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ अन्य भी लिनचौली से पैदल ही केदारधाम तक यात्रा करेंगे।

प्रातः आठ बजकर आठ मिनट पर खुलेंगे कपाट

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने धम केदारनाथ पहुंच चुकी है। आज प्रात: आठ बजकर मिनट पर मिथुन लगन में भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के छह माह के लिये आम श्र(ालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जाएंगे। तृतीय रात्रि प्रवास गौरीकुंड में करने के बाद गुरूवार को बाबा केदारनाथ की डोली रामाबाड़ा, जंगलचटटी, लिनचैली होते हुए देर सांय केदारनाथ पहुंची। केदारनाथ पहुंचने पर यहां पूर्व से मौजूद भक्तों ने पफूल-मालाओं के साथ बाबा केदार की डोली का भव्य स्वागत किया। शुक्रवार प्रात भगवान केदारनाथ की डोली की पूजा अर्चना के बाद ठीक आठ बजकर पचास मिनट पर ग्रीष्मकाल के छह माह के लिये भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिये जाएंगे। इसके बाद कपाट बंद होते समय भष्म, ब्रहमकमल, राख, पुष्प-अक्षत्रा से भगवान शिव के स्वयंभू लिंग को दी गई समाध् िको श्र(ालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। तद पश्चात भगवान केदारनाथ की विध्वित पूजाएं शुरू हो जाएंगी। इससे पूर्व बीस अप्रैल को भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रस्थान कर प्रथम रात्रि प्रवास गुप्तकाशी, द्वितीय फाटा और तृतीय रात्रि प्रवास गौरीकुंड में किया था। भगवान केदारनाथ की डोली के साथ देश-विदेश एवं स्थानीय श्र(ालु भी हजारों की संख्या में केदारनाथ पहुंचे हैं। 
 रवाना हुई गाड़ू घड़ा कलश यात्रा 
देहरादून। भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी नजदीक आ रही है। आगामी २६ अप्रैल को तय समय पर वैदिक मंत्रोच्चार के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वही गुरूवार को गाड़ू घड़ी कलश यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई। गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलने से जहां श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। वहीं केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में ऊर्जा की भरमार दिख रही है। २६ को भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। गुरूवार को गाडू़ घड़ी कलश यात्रा ने लक्ष्मीनारायण    मंदिर से बदरीनाथ के लिए प्रस्थान किया। यात्रा जोशीमठ के नृसिंह मंदिर पहुंचेगी, जिसके बाद २६ को धाम के कपाट खुल जाएंगे। 


पीड़ितों में जगी आस


 कांग्रेस के युवराज राहुल गांध्ी का हेलीकाॅप्टर गौरीकुंड हेलीपैड पर दो बजे पहुंचे और यहां से राहुल गांध्ी सीध्े गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाऊस पहुंचे। मौसम खराब होते देख राहुल ने सीध्े गौरीकंुड से केदारनाथ के लिये प्रस्थान किया। गौरीकुंड में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनता मुलाकात न करने से जनता में निराशा देखी गई। गौरीकुंड से लिनचैली तक पैदल यात्रा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांध्ी ने कहा कि तीर्थ यात्रियों के लिये मार्ग सुरक्षित है।
 मुख्यमंत्राी हरीश रावत के नेतृत्व में केदारनाथ और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सराहनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान केदारनाथ यात्रा पर है। इस बार चारधम की यात्रा पर आने वाले श्र(ालुओं की संख्या में भारी इजापफा हुआ है। उन्होंने कहा कि चार धम यात्रा मार्ग की स्थिति भी सुध्र गई है। इसके साथ ही केदारनाथ में अनेक कार्य हो रहे हैं।
प्रदेश सरकार आपदा से निपटने में पूरी तरह से सक्षम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों को चार धम यात्रा पर आने का निमंत्राण कांग्रेस की ओर से दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्राी हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार का ध्यान पूरी तरह से चारधम यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन पर लगा है। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांध्ी के केदारनाथ पहुंचने से स्थापनीय लोगों और तीर्थ यात्रियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। कहा कि इस बार देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्राी चारो धमों की सुरक्षित तरीके से यात्रा करेंगे। यात्रियों की सुविध के लिये सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। रहने और खाने की कोई भी दिक्कत यात्रियों को नहीं होने दी जाएगी।
केदारनाथ हाईवे सोनप्रयाग तक सही है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच कार्य चल रहा है। विभागीय अध्किारियों को एक सप्ताह के भीतर मोटरमार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पैदल मार्ग की स्थिति पहले से लाख गुना अच्छी हो गई है। यात्रियों की सुविध के लिये पैदल मार्ग पर रहने, खाने के साथ ही बिजली एवं पानी की व्यवस्था भी सुचारू की गई है। देर रात्रि राहुल गांध्ी लिनचैली पहुंचे। आज प्रातः वह केदारनाथ के लिये रवाना होंगे और भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर धम में                             मौजूद रहेंगे।

गढ़वाली फ़ौज

23 अप्रैल 1930 की घटना इस देश की आजादी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी.इस दिन पेशावर में चन्द्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में गढ़वाली फ़ौज ने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इन्कार कर दिया था.यह देश की आजादी की लड़ाई और आज के लिहाज से भी कहें तो एक राष्ट्रीय महत्व की घटना थी.लेकिन यह अफसोसजनक है कि चूँकि इस घटना को अंजाम देने वाली गढ़वाली फ़ौज और उनके अगवा बने चन्द्र सिंह गढ़वाली थे,इसलिए इसका राष्ट्रीय प्रभाव और महत्व स्वीकारने और महसूस करने के बजाय इसे गढ़वाल के लोगों के लिए गर्व करने के मौके, जैसे रूप में सीमित कर दिया गया है.
आज हम इस देश में जिस साम्प्रदायिक विभाजन और उसको बढ़ावा देने वाली राजनीति को परवान चढ़ते हुए देख रहे हैं,उस साम्प्रदायिक विभाजन की राजनीति की बुनियाद अंग्रेज साम्राज्यवादियों ने डाली थी. 1857 की बगावत से अंग्रेजों ने यह सबक सीखा था कि इस देश में रहना है तो हिन्दू-मुसलमान को लड़ा कर ही इस देश में टिके रहा जा सकता है. “फूट डालो,राज करो” का सूत्र उन्होंने इसी काम के लिए ईजाद किया था.
पेशावर में भी अंग्रेजों ने गढ़वाली फ़ौज को इसी मंशा से तैनात किया था ताकि पठानों पर गोली चलाने के लिए हिन्दू धर्मावलम्बी गढ़वाली फौजियों को उकसा कर पठानों पर गोली चलवाई जा सके. इसीलिए पेशावर में पठानों पर गोली चलाने के लिए गढ़वाली फौजियों को उकसाते हुए अंग्रेज अफसर ने कहा-“पेशावर में 94 फ़ीसदी मुसलमान हैं,दो फ़ीसदी हिन्दू हैं.मुसलमान हिन्दू की दुकानों में आग लगा देते हैं,लूट लेते हैं.शायद हिन्दुओं को बचाने के लिए हमें बाजार जाना पड़े और इन बदमाशों पर गोली चलानी पड़े.”यह आज से 85 वर्ष पूर्व की घटना है.आज 85 साल बाद भी क्या इसी तरह के उकसावे पूर्ण वक्तव्यों और अफवाहों से हमारे देश में दंगों की वारदात नहीं होती हैं?लेकिन चन्द्र सिंह गढ़वाली अंग्रेज अफसर की उकसावे पूर्ण बातों में नहीं आये बल्कि उन्होंने अपने साथियों को समझाया-“इसने जो बातें कही सब झूठ हैं.हिन्दू-मुसलमान के झगडे में रत्ती भर सच्चाई नहीं है.न ये हिन्दुओं का झगड़ा है,न मुसलमानों का.झगड़ा है कांग्रेस और अंग्रेज का.जो कांग्रेसी भाई हमारे देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ रहे हैं,क्या ऐसे समय में हमें  उन के ऊपर गोली चलानी चाहिए? हमारे लिए गोली चलाने से अच्छा होगा कि अपने को गोली मार लें.” ये अशिक्षित फौजी थे,जिन्होंने देवनागरी पढना भी बड़े जातन से सीखा था.लेकिन देश की आजादी के लिए लड़ने वाले वाले दूसरे धर्म के मानने वालों पर भी गोली चलाने से बेहतर वे स्वयं को गोली मारना समझ रहे थे.आज जब हाशिमपुरा के पीड़ितों के लिए, न्याय के लिए चिल्लाते देश में,वीरता मेडलों के लिए निर्दोषों को भी तथाकथित मुठभेड़ों में मार गिराने वाले समय में, आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट-1958 को किसी को भी गोली मारने और यहाँ तक कि बलात्कार करने के लिए कायम रखने के लिए अड़ने वाले सैन्य बलों और उनके अंध समर्थकों के दौर में, क्या कोई ये कल्पना भी कर सकता है कि 85 वर्ष अंग्रेजों की फ़ौज में मामूली सैनिकों ने अपने से इतर धर्म को मानने वालों पर तमाम उकसावों और लोभ-लालच को धता बताते हुए गोली चलाने से इनकार कर दिया था?और ऐसा फैसला उन्होंने किसी आवेश में नहीं लिया था,बल्कि ऊपर दिए गए बातचीत के ब्यौरे से स्पष्ट है कि अंग्रेजों के मंसूबे को भांपते हुए पहले से सोच-विचार कर और ऐसा करने का अंजाम भांपते हुए भी गोली न चलाने का दृढ इरादा कर लिया था.इसकी कीमत भी इन्होने चुकाई.गोली न चलाने के लिए कोर्ट मार्शल हुआ,काले पानी की सजा दी गयी और तनख्वाह पेंशन आदि सब जब्त कर लिया गया.
 आज साम्प्रदायिक उन्माद देश में चहुँ ओर फैलता हुआ नजर आता है और पुलिस व सैन्य बलों और सुरक्षा एजेंसियां उससे अछूती नहीं है.लेकिन देश की आजादी की लड़ाई में बार-बार सैन्य बलों ने साम्प्रदायिक सौहार्द के परचम को बुलंद किया.1857 की पहली जंगे आजादी में हिन्दू और मुसलमान कंधे से कन्धा मिला कर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़े.जैसा कि पहले कहा जा चुका है कि हिन्दू-मुस्लिमों की इस एकता से ही अंग्रेजों ने यह सबक सीखा कि भारत में हिन्दू-मुसलमान में फूट डाले बगैर, उनकी जड़ें जमना नामुमकिन है.इस देश में सैन्य बालों के भीतर हुई एक और महत्वपूर्ण,लेकिन कम चर्चित बगावत थी-1946 का नेवी विद्रोह.यह विद्रोह नाविकों में मेहनतकशों वाली चेतना के लिहाज से भी बेमिसाल था.नेवी विद्रोह में शामिल नाविकों ने भी साम्प्रदायिक विभाजन के अंग्रेजी हथकंडे को धता बताया.उन्होंने साम्प्रदायिक एकता का सन्देश देने के लिए ही अपनी 36 सदसीय नेवी हड़ताल समिति का अध्यक्ष एक मुस्लिम नाविक- सिग्नलमैन एम.एस.खान को बनाया व एक सिख टेलेग्राफ़ ऑपरेटर मदन सिंह को उपाध्यक्ष चुना.1857 की पहली जंगे आजादी के बाद पेशावर विद्रोह इस श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी था,जहाँ सैनिकों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा कर भी अंग्रेजों के साम्रदायिक विभाजन के एजेंडे को पूरा नहीं होने दिया.
पेशावर विद्रोह के नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली जेलों में रहते हुए कम्युनिस्टों के संपर्क में आये और फिर आजीवन कम्युनिस्ट हो गए.जनता के हकों के लिए लड़ते हुए उन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया.सत्ता और उसका सुख पाने के लिए सिद्धांतों से समझौता करने से उन्होंने इनकार कर दिया.जीवन पर्यंत वे एक प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट बने रहे.
आज जब हम दंगाईयों को राजनीति का सिरमौर बनता हुआ देख रहे हैं,आये दिन साम्प्रदायिक भावनाओं को भडकाने के लिए ‘घर वापसी’, ‘लव जेहाद’ आदि-आदि नित नए शिगूफे और उकसावेपूर्ण वक्तव्यों का जहर झेल रहे हैं,तब कामरेड चन्द्र सिंह गढ़वाली की अगुवाई में हुआ पेशावर विद्रोह,इस देश की गंगा-जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक सौहार्द की प्रेरणा देता हुआ देश की आजादी की लड़ाई का एक गौरवशाली,शानदार अध्याय है.
-इन्द्रेश मैखुरी


 

10 new buses of Uttarakhand Transport Corporation


Dehradun 
Chief Minister Harish Rawat flagged off the 10 new buses of Uttarakhand Transport Corporation in an organized programme at Bijapur Guest House on Thursday. Chief Minister Shri Rawat said that State Government is committed to strengthen the transport network in the State. Transport corporation Instructed to purchase new buses. Chief Minister Shri Rawat informed that new Volvo buses have been incorporated in the troupe of Transport Corporation. In future more new buses will be included in it. Chief Minister added that new Volvo buses will also promote the Chardham Yatra. He said State Government is trying to provide the better transportation facilities to the tourists. Transport Corporation will have to take solid efforts to increase its income. A solid working plan to be drafted in this regard. Chief Minister Shri Rawat also inspected inside of the Volvo buses.
Prior to this, Chief Minister Harish Rawat offered floral wrath on the photo of Veer Chander Singh Garhwali, the hero of famous Peshawar Mutiny and expressed deep respect. Chief Minister Shri Rawat said that contribution of Shri Garhwali never to be forgotten. He added that Peshawar Uprising was a significant fight in the freedom fight of India which laid down a revolutionary foundation for future. This significant incidence was recorded in golden words in Indian History of Independence.  Cabinet Minister Yashpal Arya, Pritam Singh, State Congress President Kishor Upadhay including other respected people were present on the occasion. 

Congress Vice President Rahul Gandhi arrived at Jolligrant in Dehradun


Congress Vice President Rahul Gandhi   arrived at Jolligrant in Dehradun on Thursday. Here, he was welcomed by Chief Minister Harish Rawat, State President Kishor Upadhay, State co-incharge Sanjay Kapoor, Cabinet Minister Dr. Indira Hridesh, Yashpal Arya, Dinesh Agarwal, Pritam Singh, MLA Hira Singh Bisht, MLA Sunder Lal Mandarwal by presenting bouquet. Shri Gandhi reached here along with State In charge Ambika Soni, Congress Leader Jitin Prasad from Delhi. On the arrival at Jolligrant Congress Vice president Rahul Gandhi offered floral wrath on the photo of Veer Chander Singh Garhwali, hero of Peshawar Mutiny.  He said contribution of Shri Garhwali never to be forgotten. He added that Peshawar Uprising was a significant milestone in the freedom fight of India as it laid a revolutionary foundation for future. Later Shri Gandhi  discussed about the Chardham Yatra with Chief Minister including others member of cabinet. During this period he had information regarding the huge disaster and reconstruction work  through the presentation. Shri Gandhi appreciated the reconstruction work of kedarnath. He said that state government worked with limited resources and in unfavorable conditions which is appreciable. After the discussion about the presentation, he left for the Gaurikund.   

Lincholi along with Congress Vice President Rahul Gandhi.


Chief Minister Harish Rawat arrived Gaurikund Helipad on Thursday. He left for Lincholi along with Congress Vice President Rahul Gandhi. During travelling by foot on the yatra route Shri Gandhi met with the working people on the route and encouraged them. Shri Gandhi had information from small shopkeepers regarding their business on Yatra route. Shri Gandhi said that Yatra will  successful as appropriate arrangements have been ensured by the  government. Shri Gandhi was given warm welcome on the arrival at Gaurikund with local folk music band. Shri Gandhi said that traveling by foot to Kedarnath is a different experience itself.
          Chief Minister Shri Rawat talked to the owners of Horses, Khachhars, local people and had  information about the Yatra. Local people were very happy to see the Chief Minister and Congress Vice President amid them. They expressed gratitude for the better Yatra Management. Chief Minister hoped that more devotees are expected to arrive this year as a result business will grow  on the Yatra route.
Chief  Minister Shri Rawat met devotees on the Yatra route and asked about the arrangements of Yatra, devotees expressed satisfaction over the preparations and said that they did not expect such a better arrangement in short period. All the devotees appreciated the Chief Minister.
          Cabinet Minister Dr. Harak Singh Rawat, Dinesh Dhanne, Vidhan Shabha Vice President Anusuya Prasad Maikhuri including other senior congress leaders and administrative officers were present on the occasion.

O Duniya Ke Rakhwale (HD) - Baiju Bawra Songs - Meena Kumari - Bharat Bhushan - Naushad Hits - PlayIt.pk

O Duniya Ke Rakhwale (HD) - Baiju Bawra Songs - Meena Kumari - Bharat Bhushan - Naushad Hits - PlayIt.pk

भगवा पहन कर बस हवा हवाई!


सुशील उपाध्याय

 मेरे ऐबी-मन की बेचैनी सुनिए.... मैं धर्मनगरी हरिद्वार में रहता हूं, लेकिन मेरे विचार इस शहर के चरित्र से भिन्न हैं। कोशिश करके देख ली, कोई जुड़ाव नहीं बन पाता। ये आचार्यों, धर्माचार्यों, शंकराचार्यों, परमाध्यक्षों, महंतों, श्रीमहंतों, मंडलेश्वरों, महामंडलेश्वरों, आचार्य महामंडलेश्वरों, मठाचार्यों, स्वामियों, महाराजों, संतों, श्रीसंतों, बाबाओं, नागाओं, उदासीनों, विरक्तों, साधुओं की नगरी है। आप चाहें तो इस सूची में भिखारियों को भी जोड़ सकते हैं। हर आठवें-पंद्रहवें दिन यह शहर किसी न किसी धार्मिक मेले, ठेले, सत्संग, धर्मोत्सव, जन्मोत्सव, वार्षिकोत्सव, अवतरण-दिवस और संत-महाप्रयाण का साक्षी बनता रहता है। सुबह-सवेरे शंख-ध्वनि, घंटे-घडि़यालों और यज्ञ-हवियों की धूम से एक ऐसा माहौल बनता है कि मेरे जैसा सांसारी अपनी अपात्रता पर जार-जार रोता है।मन को खूब रोकता-टोकता और बरजता हूं कि धर्म के मामलों से अपने ऐबी-चरित्र को अलग रखना चाहिए, पर जेहन में कोई न कोई सवाल उठता रहा है और बेचैनी बढ़ती जाती है। ताजा सवाल ये है कि जिस शहर में पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जैसे संत रहते हों, पायलट बाबा जैसे प्रभावशाली लोगों का ठिकाना यहां हो, वो शहर जौलीग्रांट और एसजीआरआर जैसे एक अदद मेडिकल काॅलेज के लिए तरस रहा है। इन दोनों संस्थाओं का नाम इसलिए लिया, क्योंकि इन मेडिकल कालेजों की स्थापना संतों द्वारा की गई है।मेरे खुराफाती दिगाम में लगातार यह बात बनी हुई है कि तमाम दिग्गज संतों ने हरिद्वार के शैक्षिक-बौद्धिक, सामाजिक-आर्थिक जीवन में क्या योगदान किया है ? लोग कह सकते हैं कि संतों का काम तो धार्मिक-आध्यात्मिक है! मैं, इस तर्क को स्वीकार करते खुद से पूछता हूं कि क्या करोड़ों रुपये का आश्रम खड़ा करना और लाखों रुपये कीमत की गाड़ी का इस्तेमाल करना भी धार्मिक-आध्यामिक गतिविधि है ? मेरे पास यह अधिकार नहीं कि मैं सतों के निजी जीवन और ऐश्वर्य पर कोई टिप्पणी करूं, लेकिन शहर का बाशिंदा होने के नाते ये जानने का हक तो है कि वे स्वामी श्रद्धानंद और श्रीराम शर्मा आचार्य-प्रणव पंडया की तरह कोई बड़ी शैक्षिक संस्था ही इस शहर को क्यों नहीं दे जाते! कोई मेडिकल यूनिसर्सिटी, कोई टेक्नीकल यूनिवर्सिटी, कोई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी या कोई वैदिक यूनिवर्सिटी ही खड़ी करके दिखा देते। साहित्य, संस्कृति के क्षेत्र में कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार-सम्मान आरंभ कर देते या किसी विदेशी भक्त को प्रेरित कर देते कि हरिद्वार में कुछ अनूठा काम कर दे ताकि लोगों की जिंदगी कुछ बेहतर हो सके।इस प्रसंग में बाबा रामदेव का नाम लेना कई लोगों को नहीं रुचेगा, उन पर तमाम सवाल खड़े किए जा सकते हैं, लेकिन एक बात के लिए तो उनकी तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने योग और आयुर्वेद को इंडस्ट्री में बदल कर दिखा दिया। वे महज प्रवचनों तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने करके दिखाया, कोई और करके दिखाएगा! बीते दिन स्वामी सत्यमित्रानंद ने अपनी विरासत स्वामी अवधेशानंद गिरि को सौंप दी और इस विरासत को संभालने के साथ ही स्वामी अवधेशानंद गिरि ने देश भर में 300 भारत माता मंदिर खोलने का ऐलान कर दिया। कितना अच्छा होता ये वे पिछड़े इलाकों में भारत माता के नाम पर 300 विद्या मंदिर खोलते, 300 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलते। इन स्कूलों और अस्पतालों से भारत माता को ज्यादा राहत मिलती, क्योंकि भारत माता पत्थर की मूर्तियों में नहीं, उन लोगों में है जिन्हें इस वक्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की सबसे अधिक जरूरत है।और ये असंभव काम नहीं है, देहरादून के श्री गुरु राम राय दरबार ने पिछली आधी सदी में देश भर में कई सौ इंटर काॅलेज खोले और इन्हें संचालित करके भी दिखाया। भक्त लोग गुस्ताखी माफ करें, हरिद्वार में अक्सर भक्तों का मेला लगाने वाले सतपाल महाराज ने हरिद्वार को क्या दिया है ? इससे बेहतर तो उनके भाई भोले महाराज है जो एक बड़े आई-हास्पिटल की शुरुआत कर चुके हैं। संत और समर्थक अक्सर गिनाते हैं-संस्कृत पाठशाला शुरू की, धर्मार्थ डिस्पैंसरी आरंभ की, पुस्तकालय आरंभ किया, गरीबों की मदद की, कन्याओं का विवाह कराया और बहुत कुछ! माफ कीजिएगा, इनमें कोई भी ठोस काम नहीं है ये हवा-हवाई हैं! जिन्होंने भगवा पहन लिया है, उन्हें ऊपर वाले को कोई हिसाब नहीं देना होगा या नहीं?

लेखक सुशील उपाध्याय पत्रकार रहे हैं और इन दिनों हरिद्वार में रहते हुए अध्यापन के कार्य से जुड़े हैं. उन्होंने उपरोक्त बातें फेसबुक पर