शुक्रवार, 8 मई 2026

उत्तराखंड में राजनीतिक ‘घमासान’

प्रदेश के 6 बड़े नेताओं पर कांग्रेस की नजर, 3 कुमाऊं मंडल और 3 गढ़वाल मंडल से देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राज्य में प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस की इस ‘जंग’ का आगाज काफी समय पहले हो गया था। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के 6 बड़े नेता कांग्रेस ज्वांइन करने वाले हैं, जिन नेताओं की कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा है वह उत्तराखंड की 6 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से जुड़े हैं। यानी कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2027 के 9 महीने पहले ही विधानसभा सीटों पर फील्डिंग सेट करने की तैयारी कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार इन 6 नेताओं और 6 विधानसभा सीटों में गढ़वाल मंडल से तीन तो कुमाऊं मंडल से भी तीन सीटें शामिल हैं। खास बात यह है कि इन नेताओं की ज्वाइनिंग दिल्ली में होगी। बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस ने एक नया ट्रेंड सेट किया है। जब अंकिता भंडारी मामले पर कांग्रेस को प्रेस कान्फ्रेंस करनी थी तो तब भी उन्होंने स्थान दिल्ली चुना था। आज जब उत्तराखंड के 6 बड़े नेताओं के कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा है तो तब भी यह कार्यक्रम दिल्ली में होने जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: